Viral Video: इंदौर में भारत के वनडे सीरीज हारने के बाद फैंस का गंभीर के खिलाफ नारे लगाते हुए वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानें इस वीडियो की सच्चाई...
Viral Video Fact Check
Viral Video: हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की खूब आलोचना की जा रही है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर को निशाना बनाकर नारेबाजी की जा रही है. इस वीडियो ‘गंभीर हाय हाय’ के नारे लगाए जा रहे हैं. यह वीडियो इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में हार के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन के समय का है. इस दौरान मैदान पर गौतम गंभीर के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, इस वीडियो को एडिट किया गया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में विजुअल रियल है जो इंदौर में मैच के बाद के हैं, लेकिन ऑडियो रियल नहीं है. इस वीडियो में फेक ऑडियो लगाकर वायरल किया जा रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर समेत कई खिलाड़ी इंदौर के मैदान पर मौजूद हैं. इस दौरान कोई फैन स्टैंड्स से उनकी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. वीडियो में फैंस स्टैंड्स से ‘गंभीर हाय हाय’ के नारे लगा रहे हैं. फैंस का यह व्यवहार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पसंद नहीं आया. उन्होंने साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए फैंस की ओर इशारा किया.
रिपोर्ट्स की मानें, वायरल वीडियो में जो नारे की आवाज सुनाई दे रही है, वह किसी दूसरी वीडियो से उठाई गई है. बता दें कि पिछले साल भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में टेस्ट मैच के दौरान भी फैंस ने गौतम गंभीर के खिलाफ नारे लगाए थे. जो वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें पुरानी वीडियो का ऑडियो जोड़ा गया है. हालांकि यह भी नहीं कहा जा सकता कि इंदौर में फैंस ने कोट गंभीर को परेशान किया या नहीं. इसको लेकर ग्राउंड पर मौजूद मीडिया कर्मियों की ओर से कोई कंफर्म रिपोर्ट सामने नहीं आई है. इसके अलावा मैदान में खड़े खिलाड़ियों के रिएक्शन से भी पता चलता है कि उनके हाव-भाव वाले क्लिप को लूप में चलाया गया है.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अभी थोड़े दबाव में चल रहे हैं. उनकी कोचिंग के अंडर में भारतीय टीम को पहली बार भारत में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा पिछले साल साउथ अफ्रीका ने भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. टेस्ट में खराब प्रदर्शन और व्हाइट बॉल क्रिकेट में अस्थिर परिणामों के कारण गौतम गंभीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…
Bihar Aurangabad Petrol Pump Incident: थार गाड़ी में आए दो युवकों ने पहले ₹2,000 का…
KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…
Silver Rate Today 4 November 2026: 4 नवंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…
Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…