Live
Search
Home > क्रिकेट > फिन एलन ने ठोका T20 WC इतिहास का सबसे तेज शतक, इससे पहले किन-किन बल्लेबाजों ने ठोकी है सेंचुरी, देखें लिस्ट

फिन एलन ने ठोका T20 WC इतिहास का सबसे तेज शतक, इससे पहले किन-किन बल्लेबाजों ने ठोकी है सेंचुरी, देखें लिस्ट

फिन एलन 33 गेंदों में शतक ठोकने के साथ ही वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आइए जानते हैं उनसे पहले टी20 विश्व कप में शतक कौन कौन से 5 खिलाड़ी लगा सके हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-04 22:42:23

Mobile Ads 1x1
Fastest Century in T20 World Cup History: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच के हीरो फिन एलन रहे जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. 33 गेंदों में शतक ठोकने के साथ ही वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने शतक लगाया है लेकिन फिन ने सबको पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं उनसे पहले टी20 विश्व कप में शतक कौन कौन लगा सका है.
 
आईसीसी टी20 विश्व कप में जब भी तेज शतक की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है क्रिस गेल का. उन्होंने 16 मार्च 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड बना दिया था. उस मैच में गेल ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
 
गेल ने 2 बार जड़ा है तेज शतक

दिलचस्प बात यह है कि 11 सितंबर 2007 को भी गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था. यानी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज दो शतकों में उनका ही नाम शामिल है. यही वजह है कि उन्हें “यूनिवर्स बॉस” कहा जाता है. हालांकि, ये शतक उन्होंने 2016 से पहले लगाया था.
 
हैरी ब्रूक ने ठोकी थी सेंचुरी

चौथे स्थान पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक हैं. जिन्होंने 24 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर इस खास सूची में जगह बनाई. इस पारी में उनकी आक्रामकता और समझदारी दोनों दिखी थी. यह इसी साल की बात है इंग्लैंड दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम से भिड़ने के लिए तैयार है.

 मैकुलम ने 2012 में किया था कारनामा

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को आज कौन नहीं जानता है. जो अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. मैकुलमन ने 21 सितंबर साल 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाया था. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 59 रन रन से जीता था. मैकुलम इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.

MORE NEWS