IPL Records: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. सूर्यवंशी ने साल 2025 में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था. वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है.
आईपीएल में किस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया पहला और सबसे तेज शतक?
IPL Records: क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत मार्च के अंत से होने जा रही है. 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आईपीएल के रिकॉर्ड्स को लेकर खूब चर्चा चल रही है. ऐसे में आज हम आपको आईपीएल में शतकों से जुड़ा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी. आईपीएल इतिहास का पहला शतक किसी भारतीय ने नहीं बल्कि एक विदेशी खिलाड़ी ने लगाया था.
न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल के पहले सीजन के पहले ही मैच में यह कारनामा किया था. वहीं, अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो यह कारनामा भारत के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे ने किया था. मनीष पांडे ने साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक लगाया था. इसके अलावा अन्य कई भारतीय बल्लेबाजों ने बाद में शतक लगाए. जानें किस भारतीय ने ठोका सबसे तेज आईपीएल शतक…
आईपीएल इतिहास में अभी तक कई बल्लेबाजों ने शतक लगाया है, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं. हालांकि अगर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड 14 साल के युवा खिलाड़ी के नाम दर्ज है. राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक ठोक दिया था. इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम दर्ज था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाया था. वहीं, अगर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर शतक ठोका था.
भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने आईपीएल में शतक लगाया है. अगर सबसे ज्यादा आईपीएल शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है. उन्होंने अभी तक कुल 8 शतक लगाए हैं. इसके अलावा केएल राहुल के नाम 4 आईपीएल शतक दर्ज हैं. वहीं, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव के नाम 2-2 शतक दर्ज हैं.
आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…