<
Categories: मनोरंजन

‘हर पाकिस्तानी आतंकवादी या गुंडा है…’, स्वरा भास्कर की मां ने ‘धुरंधर’ पर साधा निशाना; कही बड़ी बात

Swara Bhasker Mother: स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की है. उन्होंन कहा कि यह फिल्म हिंदुत्व की विचारधारा को दर्शाती है.

Ira Bhasker on Dhurandhar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जो अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. अब उनकी मां इरा भास्कर का एक बयान सामने आया है, जिससे वो चर्चाओं में हैं. उन्होंने धुरंधर फिल्म की आलोचना की. उनका कहना है कि फिल्म तकनीकी रूप से अच्छी हो सकती है, लेकिन इसमें मुसलमानों और पाकिस्तान को जिस तरह दिखाया गया है, वह परेशान करने वाली रूढ़ियों को बढ़ावा देता है.

ईरा भास्कर ने क्या कहा?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर, जो जेएनयू में सिनेमा अध्ययन की पूर्व सहायक प्रोफेसर रहीं. उन्होंने यूट्यूब पर ‘कारवां-ए-मोहब्बत’ के एक एपिसोड में अपने विचार साझा किए. उन्होंने हाल के वर्षों में प्रतिबंधों या सेंसरशिप का सामना करने वाली फिल्मों के बारे में बात की. बातचीत के दौरान ईरा भास्कर ने फिल्म ‘धुरंधर’ की व्यावसायिक सफलता का भी जिक्र किया और फिल्म में मौजूद वैचारिक संदेश की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘मैं ‘धुरंधर’ का उदाहरण देना चाहूंगीजो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है. चूंकि यह इसका सबसे ताजा उदाहरण है, इसलिए यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है. यह एक ऐसे फिल्मकार द्वारा बनाई गई फिल्म का उदाहरण है जो वैचारिक रूप से हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा से प्रेरित है.’ आपको बता दें कि यह इंटरव्यू पुराना है, यह इस समय ट्रेंड कर रहा है कि क्योंकि ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है. 

फिल्म में मुसलमानों के चित्रण की आलोचना की

ईरा भास्कर ने आगे सवाल उठाया कि क्या सिनेमाई तकनीक को उन विचारों से अलग किया जा सकता है जिन्हें कोई फिल्म बढ़ावा देती है. उन्होंने फिल्म में मुसलमानों के चित्रण की भी आलोचना की. ईरा भास्कर ने कहा, ‘यह बेहद हिंसक है. और इसकी हिंसा एक ऐसी विचारधारा की नींव पर की जाती है जिसके अनुसार मुसलमान बहुत हिंसक लोग होते हैं. पाकिस्तान एक बहुत हिंसक राष्ट्र है. आपको वहां कोई सामान्य मुसलमान नहीं दिखेगा. हर कोई आतंकवादी या गुंडा है, जो एक प्रोपेगेंडा की तरह दिखाया जाता है.’ उनके अनुसार, ऐसी फिल्में किसी विशेष वैचारिक दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए चुनिंदा रूप से घटनाओं और कथाओं का उपयोग करती हैं. 

सामाजिक परिदृश्य पर हुई चर्चा

ये चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि फिल्मों में किस प्रकार से मुसलमान, दलित या समाज के अन्य लोगों को प्रदर्शित किया जाता है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST