Brett Lee Residence: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली दुबई में जाकर बस गए हैं. उन्होंने बताया कि दुबई काफी ज्यादा सुरक्षित स्थान है, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली दुबई में क्यों शिफ्ट हुए?
Brett Lee Dubai Residence: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली परमानेंटली दुबई में शिफ्ट हो गए हैं. दुबई में रहते हुए ब्रेट ली को लगभग 8 महीने हो चुके हैं. ब्रेट ली का कहना है कि उन्हें दुबई काफी रास आ रहा है. हालांकि ब्रेट ली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया हमेशा उनका घर रहेगा, लेकिन यूएई में उनका जीवन का काफी बेहतरीन हो गया है. दुबई पिछले कई सालों से एक टूरिज्म प्लेस बना हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से दुनिया की कई मशहूर हस्तियों का घर बन गया है. फुटबॉल के दिग्गज रियो फर्नांड और फ्रांस के पूर्व कप्तान पैट्रिस एवरा जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी दुबई में जाकर बस गए हैं. इसके अलावा टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर की भी दुबई में प्रॉपर्टी है. वहीं, पूर्व मुक्केबाज मैनी पैकियाओ को पिछले साल ही गोल्डन वीजा मिला था. इतना ही नहीं, 3 बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्टेफनी राइस भी दुबई में ही रहती हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोईन अली भी दुबई में शिफ्ट हो गए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. अब उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है कि आखिर ब्रेट ली दुबई में जाकर क्यों बस गए. जानें ब्रेट ली ने क्या कहा…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने द नेशनल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह कदम जल्दी में उठाया था. वह पिछले 20 सालों से दुबई की यात्रा कर रहे थे. ब्रेट ली ने कहा, ‘यह सब बहुत जल्दी हो गया. मैं पिछले 20 सालों से यहां आता-जाता रहा हूं, लेकिन मुख्य रूप से यह कहीं और जाने के लिए एक सीढ़ी का काम करता रहा है.’ ब्रेट ली ने बताया कि वह पिछले साल फरवरी में यूएई गए थे, जिसके बाद उन्हें दुबई खूब पसंद आया. उन्होंने अपनी वाइफ और बच्चों से बात की और फिर जून तक दुबई में आकर रहने लगे. अब उन्हें दुबई में रहते हुए लगभग 8 महीने हो चुके हैं.
ब्रेट ली ने आगे कहा कि दुबई में शिफ्ट होने की कई वजहें थीं. इसमें सबसे बड़ी वजह दुबई की सेफ्टी, लाइफस्टाइल और प्रोफेशन था. खासकर उन्होंने सेफ्टी को ज्यादा प्राथमिकता दी. ब्रेट ली ने कि यह दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है. यहां पर खासकर महिलाएं और बच्चे ज्यादा सुरक्षित रहते हैं. इसके अलावा व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से भी यहां पर काफी ग्लोबल लेबल के अवसर उपलब्ध हैं. साथ ही यहां की लाइफस्टाइल भी काफी शानदार थी. ब्रेट ली ने सोशल मीडिया पर भी दुबई से कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिसमें वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे है.
ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ब्रेट ली ने बताया कि उनकी वाइफ और बच्चों को भी दुबई काफी पसंद आया है. उनका परिवार दुबई में हर पल का भरपूर आनंद ले रही है. बता दें कि ब्रेट ली ने साल 2014 को लाना एंडरसन से शादी की थी. यह उनकी दूसरी शादी थी. इससे पहले ब्रेट ली ने एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी, लेकिन फिर 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था. वर्तमान में ब्रेट ली के 3 बच्चे हैं.
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार हैं. उन्होंने 13 साल के शानदार करियर के बाद साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. वह अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान कमेंट्री करते नजर आते हैं. नेटवर्थ की बात करें, तो उनकी संपत्ति को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेट ली कुल नेटवर्थ 11 मिलियन से 15 मिलियन डॉलर (लगभग 91 करोड़ से 125 करोड़ रुपये) के बीच आंकी गई है.
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के…
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…