पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी के. लालरेमरुआता का अचानक निधन हो गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना उस समय घटी जब वे एक स्थानीय क्रिकेट मैच में हिस्सा ले रहे थे.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक आए स्ट्रोक को के. लालरेमरुआता के निधन का कारण बताया जा रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली नलियों में रुकावट आ जाती है या कोई रक्त नली फट जाती है, जिससे दिमाग में रक्तस्राव होता है. कई मामलों में इसके लक्षण पहले से नजर नहीं आते और यह अचानक जानलेवा साबित हो सकता है.
के. लालरेमरुआता के निधन से मिज़ोरम क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है. क्रिकेट से जुड़े अधिकारियों और खिलाड़ियों ने इसे राज्य के क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. वे एक अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाते थे. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खेल के दौरान अचानक स्ट्रोक आने के पीछे उच्च रक्तचाप, दिल से जुड़ी छुपी हुई समस्याएं, अत्यधिक शारीरिक मेहनत, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) या पहले से मौजूद कोई गंभीर बीमारी कारण बन सकती है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…