<
Categories: देश

क्या दिल्ली में शनिवार को भी होगी बारिश? किन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; नोट करें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Aaj ka Weather Forecast 10 January 2026: ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों कंपकंपी बढ़ेगी और गलन बढ़ने की भी संभावना है.

Aaj ka Weather Forecast 10 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है. एक ओर जहां दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है तो उत्तर भारत में भी बादलों की एंट्री और हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आने वाले दिनों में भी शीतलहर, भीषण ठंड और कोहरे से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. ऐसे मौसम में बुजुर्गों, बीमार और बच्चों को अलर्ट रहने की जरूरत है. डॉक्टरों ने भी चेताया है कि कड़ाके की ठंड में बीमार लोगों और बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है. साथ ही ठंड के मौसम में तला-भुना खाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (indian Meteorological Department) ने वीकेंड पर भीषण ठंड पड़ने के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. 

किन राज्यों में कोहरा करेगा परेशान?

IMD के मुताबिक, शनिवार (10 जनवरी, 2025) दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और पंजाब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश भी हो सकती है. इसके चलते मौसम काफी खराब होगा. देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शनिवार को सुबह के समय घना (Very Dense Fog) रहेगा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहेगा. राजस्थान के चुरू और सीकर समेत राज्य के कई जिलों में पारा गिर सकता है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में घना कोहरा रहेगा. साथ ही ठंड भी परेशान करेगी. 10 और 11 जनवरी को दक्षिणी हिस्सों में उधर, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं महाराष्ट्र में भी तापमान गिरेगा.

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी  स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, नए वेदर सिस्टम से दक्षिण भारत में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है. समुद्र पर डीप डिप्रेशन बनने से तमिलनाडु में आंधी-तूफान का अलर्ट है. केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. IMD के अनुमान में तमिलनाडु में अगले 3 दिन तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. शनिवार (10 जनवरी, 2026) को तमिलनाडु की राजधानी दिल्ली चेन्नई के अलावा कराईकल, पुदुकोट्टई, नागपट्टिनम, तंजावुर, कुड्डालोर, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, रामनाथपुरम और पुदुचेरी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

शुक्रवार (09 जनवरी, 2026) को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी रही. कुछ देर के लिए धूप भी निकली, हालांकि शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड  में इजाफा हो गया.  IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, अक्षरधाम, लाजपत नगर, तुगलकाबाद समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. उधर, दिल्लाी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 330 से 350 तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST