93
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर बनाया और अंत में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस रोमांचक मैच में कुछ ऐसे पल आए जिन्होंने मुकाबले की दिशा ही बदल दी.
हैरी ब्रूक ने छोड़ा संजू सैमसन का अहम कैच
भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के पास मैच पर पकड़ बनाने का शानदार मौका था. जब संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका एक आसान कैच इंग्लैंड के फील्डर हैरी ब्रूक से छूट गया. उस समय सैमसन खतरनाक लय में आ चुके थे. इस जीवनदान का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और तेजी से रन बनाते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली. यही पारी बाद में भारत के बड़े स्कोर की नींव साबित हुई.
अक्षर पटेल ने पकड़ा विल जैक्स का कैच
इंग्लैंड की रन चेज के दौरान युवा बल्लेबाज विल जैक्स (35) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच को इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया था. लेकिन जब वह तेजी से रन बना रहे थे, तब बाउंड्री के पास अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने उनका शानदार कैच लपक लिया. विल जैक्स 105 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट भारत के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद इंग्लैंड की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई.
बुमराह का 18वां ओवर बना निर्णायक
मैच का असली मोड़ तब आया जब कप्तान ने 18वें ओवर के लिए गेंद दी जसप्रीत बुमराह को. उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए तेज़ी से रन चाहिए थे. बुमराह ने शानदार यॉर्कर और सटीक लाइन के साथ सिर्फ 6 रन दिए और कोई बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया. इस ओवर ने इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया. आखिरकार इंग्लैंड 246 रन ही बना सका और भारत ने 7 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया.