<

सेमीफाइनल के 3 टर्निंग प्वाइंट मोमेंट, जिसने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया, हैरी ब्रूक का वो कैच…

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर बनाया और अंत में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस रोमांचक मैच में कुछ ऐसे पल आए जिन्होंने मुकाबले की दिशा ही बदल दी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर बनाया और अंत में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस रोमांचक मैच में कुछ ऐसे पल आए जिन्होंने मुकाबले की दिशा ही बदल दी.

हैरी ब्रूक ने छोड़ा संजू सैमसन का अहम कैच

भारतीय पारी के दौरान इंग्लैंड के पास मैच पर पकड़ बनाने का शानदार मौका था. जब संजू सैमसन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनका एक आसान कैच इंग्लैंड के फील्डर हैरी ब्रूक से छूट गया. उस समय सैमसन खतरनाक लय में आ चुके थे. इस जीवनदान का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और तेजी से रन बनाते हुए 89 रनों की शानदार पारी खेली. यही पारी बाद में भारत के बड़े स्कोर की नींव साबित हुई.

अक्षर पटेल ने पकड़ा विल जैक्स का कैच

इंग्लैंड की रन चेज के दौरान युवा बल्लेबाज विल जैक्स (35)  ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच को इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया था. लेकिन जब वह तेजी से रन बना रहे थे, तब बाउंड्री के पास अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने उनका शानदार कैच लपक लिया. विल जैक्स 105 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट भारत के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद इंग्लैंड की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई.

बुमराह का 18वां ओवर बना निर्णायक

मैच का असली मोड़ तब आया जब कप्तान ने 18वें ओवर के लिए गेंद दी जसप्रीत बुमराह को. उस समय इंग्लैंड को जीत के लिए तेज़ी से रन चाहिए थे. बुमराह ने शानदार यॉर्कर और सटीक लाइन के साथ सिर्फ 6 रन दिए और कोई बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया. इस ओवर ने इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया. आखिरकार इंग्लैंड 246 रन ही बना सका और भारत ने 7 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST