Gautam Gambhir and Sandeep Patil: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 2011 के फाइनल में गंभीर ने 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स के उस फैसले से गौतम गंभीर अभी भी नाराज हैं. उस समय BCCI के चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल थे, जिन्होंने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम से बाहर किया है. अब पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने इस पर खुलकर बात की है. संदीप पाटिल ने बताया कि उस फैसले के बाद उनके और गंभीर के बीच का रिश्ता खराब हो गया. संदीप पाटिल का कहना है कि टीम से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर उनसे बात भी नहीं करते हैं. साल 2013 गौतम गंभीर को टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर किया गया. उनकी जगह शिखर धवन को मौका दिया गया. इसके बाद से ही गौतम गंभीर की आंखों में सेलेक्टर संदीप पाटिल खटकना शुरू हो गए.
संदीप पाटिल को इग्नोर करते हैं गंभीर
संदीप पाटिल ने यूट्यूब चैनल ‘द विक्की लालवानी शो’ पर बताया कि गौतम गंभीर 13 साल बाद आज भी उनसे बात नहीं करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, गौतम गंभीर उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते हैं. पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि वो गंभीर के साथ कई टीवी शो पर साथ में बैठे हैं, लेकिन कभी गौतम ने उनकी ओर देखा भी नहीं. संदीप पाटिल ने आगे बताया कि कई बार उन्होंने सामने से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन गंभीर उन्हें इग्नोर करते हैं. संदीप पाटिल ने कहा कि पहले गौतम गंभीर के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे, लेकिन जब साल 2013 में गौतम गंभीर को टीम से बाहर किया गया, तो उनका रिश्ता खराब हो गया. संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर ऐसे शख्स हैं, जो बातें भूलते नहीं हैं और न ही माफ करते हैं. हालांकि संदीप पाटिल आज भी गौतम गंभीर का सम्मान करते हैं.
“We have been on the same television shows, News18, ABP, Gauti is there, I am there. But he has never once looked at me. Not even a glance. Every time I say hello, there is no response.”
~ Sandeep Patil on Gautam Gambhir pic.twitter.com/H8NlalZ1no
— Cricketopia (@CricketopiaCom) March 11, 2026
13 साल से नाराज बैठे हैं गौतम गंभीर
टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि जब आप सेलेक्शन कमेटी की कुर्सी पर बैठे होते हैं, तो कुछ कड़े फैसले लेने होते हैं. उन्होंने कहा कि जब वो चीफ सेलेक्टर थे, तो उस समय सेलेक्शन कमेटी ने युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों पर भी कठिन फैसले लिए गए थे. हालांकि गौतम गंभीर आज भी उस चीज को भुला नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह अभी भी संदीप पाटिल से बात नहीं करते हैं.
गंभीर और संदीप पाटिल के बीच कैसा था बॉन्ड?
संदीप पाटिल ने बताया कि उनका गौतम गंभीर के साथ काफी अच्छा रिश्ता था. वे दोनों साथ में टेनिस खेलते थे. जब संदीप पाटिल को कोच पद से हटाया गया था, तब गौतम गंभीर ने लगभग 2 हफ्ते में फोन करके बात की थी. संदीप पाटिल ने बताया कि गौतम गंभीर अपने खेल को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थे. ऐसे में जब कोई खिलाड़ी अच्छा खेल रहा होता है, तो वह मैदान नहीं छोड़ना चाहता है.