Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘वर्ल्ड कप के बाद करूंगा शादी…’ पापा के दोस्त की बेटी से लगाव, WC जिताकर ही माना, भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी

‘वर्ल्ड कप के बाद करूंगा शादी…’ पापा के दोस्त की बेटी से लगाव, WC जिताकर ही माना, भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपनी बेहतरीन पारियों के साथ-साथ अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी लव स्टोरी काफी खास है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-11 17:03:56

Mobile Ads 1x1
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपनी बेहतरीन पारियों के साथ-साथ अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी प्रेम कहानी काफी खास है, क्योंकि उन्होंने शादी से पहले अपनी होने वाली पत्नी के सामने एक अनोखी शर्त रख दी थी. जो थी पहले वर्ल्ड कप, फिर शादी. आइए जानते हैं पूरी स्टोरी.
 
गौतम गंभीर की पत्नी नताशा जैन दिल्ली के एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते थे. दरअसल, गंभीर के पिता और नताशा के पिता बिजनेस के सिलसिले में कई सालों से दोस्त थे. इसी वजह से दोनों की मुलाकात परिवार के जरिए हुई. बताया जाता है कि दोनों पहली बार एक पार्टी में मिले थे और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

शादी के लिए रखी थी शर्त

शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. उस समय गौतम गंभीर भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज बन चुके थे और उनका पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर था. इसके बावजूद दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया और करीब तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. जब शादी की बात आगे बढ़ी तो गंभीर ने एक खास फैसला लिया. उन्होंने नताशा से कहा कि वह शादी तभी करेंगे जब विश्व कप 2011 खत्म हो जाएगा. दरअसल उस समय उनका पूरा फोकस भारत को वर्ल्ड कप जिताने पर था. नताशा ने भी उनके इस फैसले को समझा और उनका पूरा साथ दिया.
Natasha and Gautam Gambhir
 
विश्व कप के बाद की शादी

2011 वर्ल्ड कप में गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया. खासकर फाइन में उन्होंने 97 रन की बेहद अहम पारी खेली, जिसने भारत की जीत की नींव रखी. भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के कुछ महीनों बाद 29 अक्टूबर 2011 को गौतम गंभीर और नताशा जैन ने गुरुग्राम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली. शादी समारोह काफी सादा था, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए.

MORE NEWS