Gambhir on Dhoni: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो RevSportz के एक इवेंट का है. जब इस इवेंट में गौतम गंभीर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी के सोशल मीडिया मैसेज के बारे में पूछा गया. तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक दिन महेंद्र सिंह धोनी को कोच की भूमिका में देखना चाहूंगा.
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए गौतम गंभीर को एक मैसेज दिया था कि आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती है.
गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया
गंभीर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि एक दिन ये भूमिकाएं बदल जाएं, यानी वह बधाई संदेश लिखें और धोनी डगआउट में बैठकर मुस्कुरा रहे हों. इस इवेंट के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि वर्ल्ड कप का फाइनल देखने आना उनकी अच्छी बात थी. मुझसे मुस्कुराने के लिए कहना भी उनकी अच्छी बात थी. मेरी इच्छा है कि एक दिन वह मेरी जगह पर हों और मैं उनके लिए वैसा ही संदेश लिखूं और उम्मीद है कि तब वह डगआउट से मुस्कुरा रहे होंगे.
🗣️ Gautam Gambhir opens up on his viral exchange with MS Dhoni:
“This smile is for him” pic.twitter.com/x4T9oUbjQq
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) March 16, 2026
धोनी-गंभीर के रिश्ते में आया बदलाव
गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते में बदलाव से फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जो किसी ताजा हवा के झोंके की तरह लग है. हालांकि इन दोनों के रिश्ते में कभी कोई मनमुटाव नहीं था. लेकिन 2024 में हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभालने से पहले एक क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर गंभीर अक्सर धोनी की लोकप्रियता पर तंज कसते रहते थे. खासकर 2011 के वर्ल्ड कप में गौतम गंभीर ने 97 रनों और महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप जितवाया था. जिसको लेकर गौतम गंभीर अक्सर कहते थे कि एक छक्के ने मैच नहीं जितवाया.
गंभीर को नहीं था कोचिंग का अनुभव
2024 से पहले गंभीर की ही तरह धोनी के पास भी कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है. भारतीय टीम के साथ उनका एकमात्र आधिकारिक काम 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक ‘शॉर्ट-टर्म मेंटर’ (अल्पकालिक मार्गदर्शक) के तौर पर था, जहां टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. हालांकि, क्रिकेट जगत में कई लोगों का मानना है कि सीएसके से एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद वह आखिरकार इस फ्रेंचाइज़ी में मेंटर की भूमिका निभाएंगे.
गंभीर ने जितवाई 2 ट्रॉफियां
फिलहाल गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर बेहतरीन काम कर रहे हैं. वह एकमात्र ऐसे भारतीय कोच हैं, जिन्होंने 2 आईसीसी ट्रॉपियां जीती हैं. टेस्ट क्रिकेट में कुछ मुश्किलों के बावजूद अगर वह चाहें तो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रह सकते हैं. दूसरी ओर धोनी की बात करें तो वह आने वाला आईपीएल 2026 सीजन चेन्नई सुपर किंगर्स के लिए खेलेंगे, जिसकी शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगी.