Live
Search
Home > क्रिकेट > पिता को खोने के बाद भी टीम इंडिया से जुड़े रिंकू सिंह, कोच गौतम गंभीर ने किया जज्बे को सलाम; बोले- टीम आपके साथ…

पिता को खोने के बाद भी टीम इंडिया से जुड़े रिंकू सिंह, कोच गौतम गंभीर ने किया जज्बे को सलाम; बोले- टीम आपके साथ…

Gautam Gambhir On Rinku Singh: BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी तारीफ की.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 3, 2026 17:13:04 IST

Mobile Ads 1x1

Gautam Gambhir On Rinku Singh: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के जज्बे और साहस को सलाम किया है. उन्होंने टीम को मोटिवेशनल स्पीच देने के दौरान रिंकू सिंह (Rinku Singh) की जमकर तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया. इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर डाला है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके चलते रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए घर वापस गए थे. रिंकू के वापस आने के बाद खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. यह खबर सुनते ही रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रिंकू सिंह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए घर लौट गए. फिर बाद में रिंकू सिंह वापस टीम इंडिया से जुड़ गए. रिंकू सिंह के इस फैसले की खूब तारीफ हुई. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक सभी लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया. अब कोच गौतम गंभीर ने उनके इस अटूट साहस और जज्बे की तारीफ की है.

‘पूरी टीम आपके साथ…’

1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच शुरू होने से पहले कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीच दी. इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि इस मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ खड़ी है. गौतम गंभीर ने कहा, ‘रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.’

इस दौरान गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी पर दबाव आता है, तो उसे पॉजिटिव में लें. कोच गंभीर के इस स्पीच से भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जोश हाई हो गया. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरी. इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई.

5 मार्च को सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब भारतीय टीम 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाएगी.

MORE NEWS