Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां…’, रोहित-विराट संग रिश्तों पर गौतम का ‘गंभीर’ खुलासा, बताई ड्रेसिंग रूम की सच्चाई

‘इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां…’, रोहित-विराट संग रिश्तों पर गौतम का ‘गंभीर’ खुलासा, बताई ड्रेसिंग रूम की सच्चाई

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने रोहित और विराट के साथ अपने खराब रिश्तों की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने माना कि पिछले 18 महीनों में उनसे गलतियां हुई होंगी, लेकिन इंसान होने के नाते उन्हें गलतियां करने का अधिकार है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 17, 2026 09:51:26 IST

Mobile Ads 1x1

Gautam Gambhir On Rohit-Virat: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. गंभीर ने माना कि वह विराट और रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपने रिश्ते को अच्छे से संभाल नहीं पाए. दरअसल, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच मतभेद को लेकर खबरें सामने आने लगीं. अब इस पर गौतम गंभीर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि उनसे गलतियां हो सकती हैं. गंभीर ने कहा कि गलतियां करना इंसान का स्वभाव है. गंभीर ने कहना है कि पिछले 18 महीनों में उनसे गलतियां हुई होंगी, लेकिन उनकी नीयत हमेशा सही रही है. हालांकि गंभीर ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.

‘सही नीयत से लिया हर फैसला’

रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव में कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए. खिलाड़ियों को भी गलतियां करने का हक है, पिछले 18 महीनों में मुझसे भी भी गलतियां हुई होंगी और मैं इससे पीछे नहीं हटता.’ गंभीर ने आगे कहा कि उनका मानना है कि सही नीयत से लिया गया गलत फैसला भी स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन गलत नीयत से लिया गया फैसले ड्रेसिंग रूम में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

गंभीर ने कहा कि जब तक वह अपने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर आंखों में देखकर बात कर सकते हैं, तब तक वे ठीक तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हेड कोच ने आगे कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर आने वाली हर बात को साफ करने की जरूरत नहीं है. बता दें कि साल 2024 में गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके कुछ ही महीने बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. ऐसे में रिपोर्ट्स आने लगीं कि ड्रेसिंग रूम में गंभीर और रोहित-विराट के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

रोहित-विराट ने कब लिया संन्यास?

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई. रोहित के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसके बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो गया. बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया था. इन दिग्गजों के जाने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया और सीरीज ड्रॉ पर खत्म की. इसके बाद भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया. फिर इसके बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

MORE NEWS