<
Categories: खेल

‘अब से अपना करियर…’,संजू सैमसन को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान,हेड कोच की बात सुन खिलाड़ी भी दंग

Gautam Gambhir on Sanju Samson: संजू सैमसन को सपोर्ट करने के बारे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि 'मैंने उन्हें सपोर्ट किया क्योंकि मुझे लगता है कि संजू सैमसन टीम के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं.

Gautam Gambhir on Sanju Samson: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि टीम मैनेजमेंट को संजू की क्षमता पर पूरा भरोसा है और इसी वजह से उन्हें लगातार सपोर्ट किया गया. गंभीर का मानना है कि सैमसन में टीम के लिए मैच जिताने की काबिलियत है और अगर उन्हें सही मौके मिलते रहें तो वह भारतीय टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं. इसी मुद्दे पर ANI को दिए इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने खुलकर अपनी राय रखी.

संजू सैमसन ने क्या कहा?

संजू सैमसन को सपोर्ट करने के बारे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि ‘मैंने उन्हें सपोर्ट किया क्योंकि मुझे लगता है कि संजू सैमसन टीम के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं.उन्होंने न्याय किया है और उम्मीद है कि वे अब से अपना करियर फिर से शुरू कर पाएंगे और यह उनके लिए ज़रूरी है.’

इस तरह के बयान खिलाड़ियों और टीम को नीचा दिखाते हैं,-गंभीर

TMC सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद के बयान पर गंभीर ने कहा कि “इस सवाल का जवाब देना भी सही नहीं है.इस तरह के बयान खिलाड़ियों और टीम को नीचा दिखाते हैं, जो नहीं होना चाहिए.”

जय शाह को लेकर गौतम गंभीर ने क्या कहा?

आईसीसी चेयरमैन जय शाह के बारे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “जब वे BCCI सेक्रेटरी थे तो उन्होंने जिस तरह से भारत में महिला क्रिकेट को बदला, वो कमाल का है. महिला क्रिकेटरों के कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी और विमेंस प्रीमियर लीग को देखें. आपको उन्हें उन सुविधाओं का क्रेडिट देना होगा, जिनका फायदा आज पुरुष क्रिकेटर भी उठा रहे हैं.ICC चेयरमैन होने के नाते क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना एक बहुत बड़ा कदम है.”

वो एक जबरदस्त लीडर हैं-हेड कोच गौतम गंभीर

इंडियन T20 क्रिकेट टीम के कैप्टन सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “वो एक ज़बरदस्त लीडर हैं. उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में मेरी ज़िंदगी बहुत आसान बना दी है क्योंकि जिस तरह से वो माहौल को सच में हल्का रखते हैं, वो लड़कों को संभालते हैं, लड़कों से बातचीत करते हैं, वह बहुत बढ़िया है क्योंकि तब मेरे जैसा कोई इस बात पर फोकस कर सकता है कि टैक्टिकल चीज़ें कैसे चलनी चाहिए…”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST