<

विराट कोहली को बदनाम करने की साजिश! जर्मन मॉडल Lizlaz के दावे से हिला इंटरनेट, वीडियो वायरल

German Model Lizlaz Video: जर्मन मॉडल और इंफ्लुएंसर लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली के खिलाफ बोलने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे. विराट कोहली ने लिजलाज की फोटो लाइक कर दी थी, जिसके बाद इंटरनेट पर खूब बवाल किया था.

German Model Lizlaz Viral Video: जर्मन मॉडल लिजलाज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में लिजलाज ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर ऐसा खुसाला किया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल, कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने इंस्टग्राम पर जर्मन मॉडल लिजलाज की एक फोटो लाइक कर दी थी. यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई थी. कोहली के लाइक के बाद मॉडल लिजलाज खूब चर्चा में आई थी.

हालांकि कुछ ही समय बाद विराट कोहली ने लिजलाज की फोटो अनलाइक कर दी थी. इसके बाद यह मामला शांत हो गया था, लेकिन अब लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया. एक पॉडकास्ट में इन्फ्लुएंसर लिजलाज ने बताया कि जब विराट कोहली ने उनकी पोस्ट लाइक की थी, तो उस समय वह खूब वायरल हुई थीं. लिजलाज ने बताया कि उस समय कई जर्नलिस्ट ने उन्हें पैसे का ऑफर दिया था, जिससे वो विराट कोहली के खिलाफ बयान दें.

कोहली की छवि खराब करने के लिए ऑफर हुए पैसे

फिल्मीमंत्र मीडिया के साथ पॉडकास्ट में जर्मन मॉडल लिजलाज ने बताया कि जब विराट कोहली के साथ पोस्ट लाइक कंट्रोवर्सी हुई, तो कई पत्रकारों ने उन्हें पैसे का ऑफर दिया. उन्होंने बताया कि ऑफर में कहा गया कि उन्हें विराट कोहली के खिलाफ बयान देना होगा, जिससे कोहली की छवि खराब हो. लिजलाज ने बताया कि उनसे कहा गया कि वह कोहली के बारे में ऐसी बातें कहूं, जो हुई ही नहीं. हालांकि लिजलाज ने यह ऑफर ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा क्यों करती. मैं पैसे के लिए उनकी छवि खराब क्यों करूं, मैं वैसी नहीं हूं.’ लिजलाज के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…

कौन हैं मॉडल लिजलाज?

लिजलाज जर्मन की फेमस मॉडल हैं. साथ ही वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर भी हैं. वह ट्रेवल व्लॉग भी बनाती हैं. लिजलाज का भारत से भी खास लगाव है. वह अक्सर भारत में घूमने के लिए आती रहती हैं. उन्होंने भारत दौरे की कई वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. लिजलाज के इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST