होम / GOLF: दीक्षा डागर ने जीता अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब

GOLF: दीक्षा डागर ने जीता अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 25, 2023, 11:39 pm IST
GOLF: दीक्षा डागर ने जीता अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब

golfer diksha won second ladies european tour title (Image via Getty)

इंडिया न्यूज(India News), स्पोर्ट्स डेस्क: (GOLF) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीत लिया। उन्होंने टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन में चार शॉट की जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। 22 साल की बाएं हाथ की गोल्फर वाली दीक्षा ने इससे पहले 2019 में एलईटी खिताब जीता था। इसके अलावा लंदन में वह अरेमैको टीम सीरीज में विजयी टीम का हिस्सा थी। अब तक वह दो व्यक्तिगत खिताब के अलावा नौ बार शीर्ष दस में फिनिश कर चुकी हैं। इनमें में चार तो बार इस सीजन में ऐसा किया है। रविवार को उन्होंने दिन की शुरुआत पांच शॉट की बढ़त के साथ की। अंतिम राउंड में उन्होंने 69 का स्कोर किया और हफ्ते में सिर्फ एक बार ही बोगी लगी।

थाईलैंड की ट्रिचेट से थी टक्कर

भारतीय गोल्फर ने केवल पहले और अंतिम शॉट ड्रॉप किया। दीक्षा की थाईलैंड की ट्रिचेट से टक्कर थी लेकिन उन्होंने अंतिम दिन नाइन शॉट से शुरुआत की थी। रविवार को दीक्षा शानदार लय में थीं। ट्रिचेट दूसरे स्थान पर रहीं जबकि फ्रांस की सेलिन हर्बिन को तीसरा स्थान मिला। रॉयल बिरोन क्लब में इस हफ्ते हवाओं के बीच भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह 2021 में यहां संयुक्त चौथे स्थान पर रहीं थी।

एलईटी टूर पर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला गोल्फर हैं दीक्षा 

एलईटी टूर पर खिताब जीतने वाली दीक्षा भारत की दूसरी महिला गोल्फर हैं। इससे पहले अदिति अशोक ने 2016 में इंडियन ओपन जीता था। यहीं नहीं दीक्षा इस साल जीतने वालीं दूसरी भारतीय हैं। इस सीजन में अदिति ने मेजिकल केेन्या लेडीज खिताब जीता था। दीक्षा ने पहला खिताब मार्च 2019 में दक्षिण अफ्रीकी ओपन के रूप में जीता था और अब चार साल, तीन महीने और 11 दिन बार दूसरी खिताबी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें-WTT Contender Tunis 2023: नंबर-1 कोरियाई जोड़ी को हरा फाइनल में पहुंची भारतीय महिला जोड़ी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT