इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन की लव स्टोरी का आज अंत हो गया। उनकी पत्नी आशया मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर तलाक की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ही आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। क्या आप जानते हैं कि इस स्वीट कपल की 9 साल तक चली लव स्टोरी की शुरूआत कहां से हुई थी? इस लव स्टोरी के पीछे भारतीय स्पीनर रहे हरभजन सिंह की अहम भूमिका रही है। दरअसल शिखर धवन और आयशा मुखर्जी फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के करीब आए थे। शिखर ने सबसे पहले आयशा मुखर्जी को हरभजन सिंह के फेसबुक अकाउंट पर ही देखा था। तस्वीर देखते ही धवन आयशा के दिवाने हो गए थे और उन्होंने आयशा को अपने फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। आयशा ने शिखर रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद दोनों में चैट होती रही और फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन इस शादी पर शिखर के परिवार वालों का ऐतराज था। दरअसल, आयशा पहले से ही तलाकशुदा थी। आयशा के दो बच्चे भी थे। इस कारण शिखर के परिवार ने शुरूआत में मना कर दिया था लेकिन प्यार तो आखिर प्यार ही होता है। प्यार यह नहीं देखता कि कौन कितना अमीर-गरीब है, कौन कैसा है? लिहाजा कुछ समय में ही शिखर ने अपने परिवार वालों को मना लिया और आखिरकार साल 2012 में सिख परंपरा से दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 2साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम जोरावर है।
Also Read : आयशा मुखर्जी ने ‘धवन’ सरनेम वाला इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट
आयशा के पास है भारत और आस्ट्रेलिया की नागरिकता
आपको बता दें कि आयशा की पैदाइश हिंदुस्तानी है लेकिन कुछ दिनों बाद ही आयशा आॅस्ट्रेलिया चली गईं थी। यहां से उनकी पढ़ाई लिखाई भी हुई है। इसी कारण उनके पास भारत और आॅस्ट्रेलिया दोनों की नागरिकता है। आयशा मुखर्जी भी ट्रेंड बॉक्सर रह चुकी हैं।