<

सचिन तेंदुलकर की वो सलाह, जिससे हरभजन सिंह की बदली जिंदगी, भज्जी ने किया बड़ा खुलासा

हरभजन सिंह ने खुलासा किया कि उनके करियर की शुरुआत में उन्हें सचिन तेंदुलकर से खास सलाह मिली थी. इस सलाह ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी, जिसकी बदौलत उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया.

Sachin Tendulkar Advice To Harbhajan: पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने करियर के दौरान मिली सबसे बेशकीमती सलाह का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक बार महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ऐसी सलाह दी थी, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई. हरभजन ने कहा कि सचिन पाजी ने उनसे कहा था कि आपको सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना है और जो चीजें आपको विचलित करती हैं, उन्हें नजरअंदाज करना है. हरभजन सिंह ने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर की इस सलाह का पालन उन्होंने उन्होंने अपने पूरे करियर में किया. अब भज्जी देश के आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी सचिन तेंदुलकर की यही सलाह देते हैं.

क्या बोले हरभजन सिंह?

हरभजन सिंह ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे सीनियर्स इसलिए इतने अच्छे थे, क्योंकि वे चाहते थे कि हम अच्छा खेलें और बेहतर बनें. मुझे अब तक की सबसे अच्छी सलाह महान सचिन तेंदुलकर से मिली थी.’ उन्होंने बताया कि सचिन पाजी ने मुझसे कहा था, ‘बहुत सी चीजें तुम्हारा ध्यान भटकाएंगी, बहुत सी चीजें तुम्हारे रास्ते में आएंगी, लेकिन तुम्हें अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर रखनी होगी, जिससे तुम बाएं या दाएं न देख सको और सिर्फ सीधे आगे देखो. और आगे क्या है? क्रिकेट! अगर तुम इसी रास्ते पर चलते रहे, तो दुनिया में कोई तुम्हें रोक नहीं सकता. तुम जो भी बनना चाहते हो, जो भी करना चाहते हो, अगर तुम इसी रास्ते पर चलते रहे तो तुम्हें हर तरह की इज्जत, सम्मान और शोहरत, सब कुछ मिलेगा.’

युवाओं को दिया संदेश

हरभजन सिंह का कहना है कि वह सचिन तेंदुलकर से मिली इस सलाह को आने वाले युवा क्रिकेटर्स को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं भी युवाओं को अब यही सलाह देता हूं. अपना फोकस गेम पर रखो. तुम जो हो, गेम की वजह से हो. यह मत सोचो कि तुम गेम से बड़े हो. अगर तुम्हारा एटीट्यूड सही नहीं है, तो यह गेम जितनी तेजी से तुम्हें सब कुछ देता है, उतनी ही तेजी से उसे वापस भी लेना जानता है.’

हरभजन सिंह का करियर

भज्जी के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए कई सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 711 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने टेस्ट में 103 मैच खेले हैं, जिनमें 417 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा वनडे में हरभजन सिंह ने 236 मैचों में 269 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में भज्जी ने 28 मैचों में 25 विकेट चटकाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Breaking Bad के स्टार एक्टर की कैसे हुई मौत? हैरान करने वाली है पीछे की वजह; पूरे हॉलीवुड में मचा हड़कंप

RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…

Last Updated: October 13, 2026 09:13:38 IST

रामलीला मेला कमेटी की बैठक में भिड़े दो पक्ष, विवाद के बाद गोलीबारी, दो युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो…

Last Updated: October 13, 2026 09:05:37 IST

Shardiya Navratri 2026 Day 3: आज मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय न करें ये गलतियां! जानें मंत्र, भोग, विधि और धार्मिक महत्व

Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…

Last Updated: October 13, 2026 09:03:16 IST

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली वालों सावधान! आज कई सड़कों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पंचकुइयां गोलचक्कर के आसपास…

Last Updated: October 13, 2026 08:46:30 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का तूफान! 67 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई, दुनियाभर में मचाया धमाल

Hanuman Ansh Box Office Collection:'हनुमान अंश' 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.…

Last Updated: October 13, 2026 08:33:26 IST

Weather Today 13 October 2026: दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD की चेतावनी

Weather Today 13 October 2026: बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में एक…

Last Updated: October 13, 2026 08:47:01 IST