<

कुलदीप यादव पर क्यों गुस्सा हुए हार्दिक और सूर्या? पाकिस्तान से मैच जीतने के बाद भी सुनाई खरी-खोटी!

IND vs PAK जीत के बाद टीम इंडिया में भारी तनाव! हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान कुलदीप यादव को क्यों हड़काया? सूर्या भी दिखे सख्त, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

Hardik Angry On Kuldeep: कोलंबो में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने पाकिस्तान की टीम कहीं नहीं टिकी और टीम इंडिया ने 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुई 9 भिड़ंत में यह भारत की 8वीं जीत है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने ‘सुपर-8’ स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है. हालांकि, मैदान पर एक ऐसी घटना भी हुई जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी. मैच भले ही भारतीय टीम ने आसानी से जीत लिया हो लेकिन टीम के अंदर कुछ खटपट देखने को मिली है. वो भी बीच मैदान में अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बीच मैदान में ऐसा क्या हुआ? पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या इतने गुस्से में क्यों दिखे और उन्होंने बीच मैदान में कुलदीप यादव को डांटा। आइए इसके पीछे की मुख्य वजह जानते हैं. 

हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव पर क्यों गुस्सा हुए?

दरअसल, कुलदीप यादव ने पाकिस्तान की बैटिंग पारी के 18वें ओवर में फील्डिंग में एक बड़ी गलती की. इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने शाहीन अफरीदी का आसान कैच छोड़ा और पाकिस्तान के लिए एक छक्का भी खाया. हार्दिक अपनी कोशिशों से खुश नहीं दिखे. उसी ओवर में उन्होंने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड करके पाकिस्तान को ऑल-आउट जीत दिलाई. जब सभी भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए उनके आस-पास जमा हो गए, तो हार्दिक स्पिनर कुलदीप यादव पर गुस्सा हो गए और उन्हें अपशब्द भी कहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें शांत किया. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि  मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तब हार्दिक काफी गुस्से में थे और कुलदीप को कुछ समझाते हुए इशारा कर रहे थे. पास खड़े तिलक वर्मा के चेहरे पर चिंता साफ दिख रही थी, जबकि रिंकू सिंह ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की. इसके बाद जब कुलदीप कप्तान सूर्या के पास पहुंचे, तो उन्होंने भी कुलदीप को काफी कड़े लहजे में कुछ कहा, जिससे टीम के भीतर मनमुटाव की खबरें तेज हो गईं. 

भारत सुपर 8 में पहुंचा

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ, टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं है. भारत ने पहले USA, फिर नामीबिया और फिर पाकिस्तान को हराया। भारत का अगला और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST