RBI Assistant Notification 2026 Sarkari Naukri: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी (Bank Job) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.
RBI Assistant Recruitment 2026: सरकारी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट 2025 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में स्थित RBI के विभिन्न कार्यालयों में कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसके साथ आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान: 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026
प्रीलिम्स परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
मेन परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026
RBI ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है.
भर्ती प्रक्रिया के तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम सहित कई शहरों में नियुक्तियां की जाएंगी. बैंक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या घटा या बढ़ा सकता है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
RBI Assistant Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
RBI Assistant Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
राष्ट्रीयता:- आवेदक भारत, नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा, कुछ विशेष श्रेणियों के तहत तिब्बती शरणार्थी या भारतीय मूल के प्रवासी भी योग्य हैं. (सरकारी प्रमाणपत्र के साथ)
आयु सीमा (1 फरवरी 2026 तक):- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.(जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच)
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10–15 वर्ष तक और अन्य श्रेणियों को नियमों के अनुसार राहत मिलेगी.
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. (SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास पर्याप्त) साथ ही कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता होनी चाहिए.
चयन तीन चरणों में होगा:
प्रीलिमिनरी परीक्षा (100 अंक, 60 मिनट)
मेन परीक्षा (200 अंक)
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)
दोनों लिखित परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.
जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 450 रुपये
SC/ST/PwBD/एक्स-सर्विसमैन/RBI स्टाफ के लिए आवेदन शुल्क: 50 रुपये
Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…
Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…
दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…
Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…
NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…
MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…