Hardik Pandya New Car: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके वायरल होने की वजह उनकी ‘सुपरकार’ है. हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार को शामिल किया है. स्टार ऑलराउंडर ने हाल ही में ‘फेरारी 12सिलिंड्री’ (Ferrari 12Cilindri) खरीदी है. इस सुपरकार की कीमत भारत में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो भी सामने आया है. वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नई ब्लैक फेरारी कार में दिखाई दिए. शहर में हार्दिक और माहिका लॉन्ग ड्राइव एंजॉय कर रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि इससे कुछ ही समय पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक को 4 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की थी, जिसको लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं.
3 सेकंड में 100 किमी की स्पीड
‘फेरारी 12सिलिंड्री’ दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में शुमार है. यह कार अपनी रॉकेट जैसी स्पीड, लग्जरी और लेगसी के लिए जानी जाती है. यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इस सुपरकार में 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन है, जो 819 bhp की पावर और 678 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है.
Hardik Pandya has bought a new Ferrari 12Cilindri, which costs around ₹12 crore In which he is driving around with his girlfriend today. 🫡🔥 pic.twitter.com/nlRW4J5NqZ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
हार्दिक पांड्या का कार कलेक्शन
स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं. इनमें रॉल्स-रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी उरुस, और मर्सिडीज-AMG G63 जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. अब हार्दिक पांड्या के कार कलेक्शन में फेरारी 12सिलिंड्री भी शामिल हो गई है, जो उनके गैरेज की सबसे महंगी कार मानी जा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बटोरी सुर्खियां
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीता है. उन्होंने भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. अहमदाबाद में वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर खूब जश्न मनाया. इस दौरान हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुईं. फिलहाल हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड कर रहे हैं.