<

TVS Ronin vs Husqvarna Vitpilen कौन सी बाइक नहीं पड़ेगी आपके बजट पर भारी, जानें फीचर्स पर्फॉमेंस और कीमत में अंतर

अब रोनिन लेने वाले बहुत से लोग आकर्षित होकर Husqvarna Vitpilen लेने का विचार कर लेते हैं. लेकिन, क्या वाकई रोनिन की तरफ न जाकर Husqvarna Vitpilen लेने का निर्णय आपके लिए सही है. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं दोनों बाइकों की पर्फॉमेंस और फीचर्स में अंतर.

TVS Ronin vs Husqvarna Vitpilen: टीवीएस की रोनिन बाइक इन दिनों भारतीय ऑटोमोबाइल कार में काफी चर्चा में है. यह बाइक अपने सेगमेंट की एक अच्छी और शानदार पर्फॉमेंस वाली बाइक मानी जाती है. यह राइडिंग, कंफर्ट और फीचर्स जैसे सभी पहलुओं पर खरी उतरती है. लेकिन, Husqvarna Vitpilen रोनिन को कड़ी टक्कर देती है. Vitpilen एक कैफे रेसर बाइक है, जो 250 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती है.

अब रोनिन लेने वाले बहुत से लोग आकर्षित होकर Husqvarna Vitpilen लेने का विचार कर लेते हैं. लेकिन, क्या वाकई रोनिन की तरफ न जाकर Husqvarna Vitpilen लेने का निर्णय आपके लिए सही है. चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं दोनों बाइकों की पर्फॉमेंस और फीचर्स में अंतर. 

फीचर्स में क्या है अंतर

अगर बात की जाए दोनों बाइकों के फीचर्स की तो टीवीएस रोनिन में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही साथ फॉर्क्स और ड्यूएल चैनल ABS का ऑप्शन मिलता है, जिसमें कई अलग-अलग मोड्स आते हैं. इसके साथ ही साथ इस बाइक में 181 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 795 mm की सीट हाइट मिलती है. वहीं, दूसरी ओर Husqvarna Vitpilen में आपको 300mm की फ्रंट ब्रेक और 230mm की रियर डिस्क ब्रेक भी देखने के लिए मिलती है. इसके साथ ही साथ एक आकर्षक डिजाइन और स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन भी देखने के लिए मिलती है. 

पर्फॉमेंस में क्या है अंतर

पर्फॉमेंस में अंतर की बात करें तो टीवीएस रोनिन में आपको 225.9cc का इंजन मिलता है, जो आपको 20.4 PS की पावर देने के साथ-साथ 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वही, दूसरी ओर Husqvarna Vitpilen आपको 249cc के इंजन के साथ मिलती है, जो आपको 30 PS की पावर देने के साथ ही साथ 24 Nm का टॉर्क जनरेट करके भी देती है. 

किस कीमत में आती हैं दोनों बाइकें

टीवीएस रोनिन की कीमत 1.26 लाख से शुरू होकर 1.60 लाख तक जाती है. हालांकि, अलग-अलग वैरिएंट्स के हिसाब से कीमत में बदलाव हो सकता है. वहीं, दूसरी ओर Husqvarna Vitpilen 2.13 लाख से लेकर 2.19 लाख की एक्स-शोरूम प्राइज पर मिलती है. इस बाइक की ऑनरोड कीमत 2.43 लाख से 2.47 लाख रुपये तक जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST

Railway Track Blast : श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! पटरी के नीचे टूटे खंभे, 7.5 किलो RDX मिलने से बढ़ी चिंता

Railway Track Blast : राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका हुआ. इससे…

Last Updated: November 4, 2026 10:08:24 IST

Gold Price 4 November 2026: धनतेरस से पहले महंगा हुआ सोना? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 4 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव गिरकर…

Last Updated: November 4, 2026 09:57:05 IST

Vadodara Missing Parrot: तोता दे दो और लाखों ले लो! लड्डू के लिए रो रहा मालिक का दिल; रख दिया बड़ा इनाम

Vadodara Missing Parrot: गुजरात के वडोदरा में 6 महीने का पालतू तोता लड्डू लापता हो…

Last Updated: November 4, 2026 09:35:47 IST

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST