Hardik Pandya Controversy: भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुणे के एडवोकेट वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है. जानें क्या है पूरा विवाद...
हार्दिक पांड्या पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया गया.
Hardik Pandya Controversy: भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुश्किल में पड़ गए हैं. हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने के आरोप लगाया गया है. पुणे के एडवोकेट वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या पर यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने इस मामले में स्टार क्रिकेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल शिवाजीनगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकर्ता का कहना है कि अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाते नजर आए.
इस दौरान हार्दिक ने तिरंगे को अपने चारों ओर लपेट लिया था. वकील वाजिद खान का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. बता दें कि रविवार (8 मार्च) को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत की इस जीत के बाद खिलाड़ी मैदान पर जश्न में डूब गए. इस दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे को ओढ़ रखा था. खासकर हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को ओढ़कर खूब जश्न मनाया.
न्यूज एजेंसी ANI से बात एडवोकेट वाजिद खान ने कहा कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे. उनके पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था. वाजिद खान ने कहा कि 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. हालांकि, हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांधकर लेटे हुए थे. एडवोकेट ने आगे कहा कि उनका मानना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. ऐसे में उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस स्टेशन में उनसे कहा गया कि घटना वहां हुई थी, तो शिकायत यहां नहीं दर्ज होगी. इस पर एडवोकेट वाजिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…