Hardik Pandya: पिछले कई दिनों से हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के वापसी की खबरों पर आखिरकार विराम लग गया है। गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान को रिटेन कर फिलहाल ऐसी खबरों पर विराम लगा दिया है। विश्व कप 2023 के बाद से ही ऐसी खबरें खेल प्रेमियों के बीच और मीडिया में चल रही थी। आज यानी 26 नवंबर को ट्रेड विंडो के समाप्त होने के बाद ही जब गुजरात टाइटंस ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करते ही उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी की खबरों पर विराम लग गया।

बतौर कप्तान पहले सीजन में जीता खिताब

हार्दिक ने बतौर कप्तान अपने शुरुआती आईपीएल सीज़न 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब अर्जित किया। वर्ष 2023 में हार्दिक के नेतृत्व में टाइटंस फिर से आईपीएल फाइनल में पहुंचे। हालांकि, करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार गुजरात को फाइनल में हराते हुए अपने पांचवें टाइटल पर कब्जा जमाया।

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सफर की शुरुआत

2020 में रविचंद्रन अश्विन के पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स में स्थानांतरित होने और राजस्थान रॉयल्स द्वारा अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड करने के बाद हार्दिक तीसरे कप्तान होंगे, जिन्हें ट्रेड किया जाता। हार्दिक ने 2015 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस में अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की, 10 लाख रुपये में अनुबंधित किया। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की चैंपियनशिप जीत में योगदान दिया।

रिलीज किए गए हार्दिक (Hardik Pandya)

हार्दिक को 2022 मेगा नीलामी से पहले एमआई द्वारा रिलीज़ किया गया था। पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को बरकरार रखने का फैसला किया। ट्रेडिंग विंडो सीज़न ख़त्म होने के सात दिन बाद से लेकर खिलाड़ी की नीलामी से सात दिन पहले तक खुली रहती है।

यह भी पढें: IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किए कुल 8 खिलाड़ी, देखें पर्स में कितनी बची रकम

IND vs AUS T20: भारतीय स्पिनर ने इस तेज गेंदबाज पर की टिप्पणी, शमी का नाम का लेकर कह दी बड़ी बात

IPL 2024: दो बार की चैंपियन टीम ने रिलीज कर दिए 12 खिलाड़ी, देखें लिस्ट