होम / IPL 2024: दो बार की चैंपियन टीम ने रिलीज कर दिए 12 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

IPL 2024: दो बार की चैंपियन टीम ने रिलीज कर दिए 12 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

Shashank Shukla • LAST UPDATED : November 26, 2023, 5:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: इंडियन प्रीमयर लीग 2024 की ट्रेड विंडो की डेडलाइन खत्म होने के बाद सारी फ्रेंचाइजी अपने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इसी दौरान दो बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

रिलीज कर दिए हैं कुल 12 खिलाड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स IPL 2024 के लिए अपने टीम से कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में 6 भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं।

रिलीज किए विदेशी खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड विस, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी और जॉनसन चार्ल्स।

रिलीज किए भारतीय क्रिकेटर: आर्या देसाई, नारायण जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

ट्रेड किए गए खिलाड़ी (IPL 2024)

लखनऊ सुपर जाएंट्स के रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस और लखनऊ के ही देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने और आवेश खान को राजस्थान रॉयल्स ने से ट्रेड किया। आवेश खान भी इससे पहले लखनऊ की टीम का हिस्सा थे। शाहबाज अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी और मयंक डागर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हैदराबाद से ट्रेड किया है।

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किए कुल 8 खिलाड़ी, देखें पर्स में कितनी बची रकम

IND vs AUS T20: भारतीय स्पिनर ने इस तेज गेंदबाज पर की टिप्पणी, शमी का नाम का लेकर कह दी बड़ी बात

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT