Hardik Pandya Hanuman Bhakt: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. IPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी सक्सेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. स्टार क्रिकेटर ने बताया कि वे हनुमान जी के भक्त हैं. मुंबई इंडियंस के इवेंट के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपने आध्यात्मिक जीवन का खुलासा किया. उन्होंने फैंस से बातचीत करते हुए बताया कि ‘मेरे पास फेरारी है, लेकिन मैं उसमें भी हनुमान चालीसा सुनता हूं. मुझे लगता है कि कोई भी गाना हनुमान चालीसा जितनी पॉजिटिव एनर्जी नहीं देता. भगवान की मुझ पर बड़ी कृपा है.’ हार्दिक पांड्या के इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है. हार्दिक पांड्या के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या के साथ मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड भी नजर आ रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…
हनुमान जी के भक्त हैं हार्दिक पांड्या
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बताया कि हनुमान जी के बड़े भक्त है. वह हर दिन हनुमान चालीसा सुनते रहते हैं. हार्दिक का मानना है कि हनुमान चालीसा से जितनी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, उतनी किसी दूसरे गाने से नहीं मिलती है. हार्दिक पांड्या के इस बयान के बाद इवेंट में मौजूद फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए.
Hardik Pandya said : “I have a Ferrari right now, but even in that I listen to the Hanuman Chalisa. Everyone would agree that no other song can give you the kind of positive energy that the Hanuman Chalisa does.” pic.twitter.com/cF1forQkqs
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 23, 2026
बता दें कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने नई लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी नई फेरारी में घूमते दिखाई देते हैं.
मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या
IPL 2026 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करते नजर आएंगे. पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस साल मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे. बता दें कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था.