Hardik Mahieka Video: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (08 मार्च, 2026) को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हराया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. फाइनल में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
जैसे ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की, पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल शुरू हो गया. इस बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है इस वीडियो में?
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा स्टेज पर लेटकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में हार्दिक और माहिका दोनों को काफी रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है. इसके अलावा, हार्दिक और माहिका के डांस का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों पूरी दुनिया से बेखबर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
What the hell is Hardik Pandya doing here? 😭
Looks like he was just left alone on the ground to get intimate with Mehieka last night 😂 pic.twitter.com/iNYPQEPlD8— Kusha Sharma (@Kushacritic) March 9, 2026
अहमदाबाद का मैदान बना डांस फ्लोर! हार्दिक पांड्या-ईशान किशन ने किया गरबा-भांगड़ा, माहिका और अदिति हुईं फिदा
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो को करीब 240 लोगों ने लाइक्स किए हैं. इस वीडियो पर 175 लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए एक यूजर ने लिखा कि थोड़े दिन की बात है. जब तक नई लड़की मिल जाएं. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि ये जोड़ी काफी बनावटी लगती है. इसके अलावा, इस वीडियो पर कई मीम्स और कमेंट्स देखे जा सकते हैं.
फाइनल में हार्दिक का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. फाइनल में भी हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए. इसके अलावा, पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन लाजवाब रहा.