हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स में वापसी क्यों अटकी? रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा वाला खेल करना चाहते थे. पढ़ें पूरी खबर.
Hardik Pandya Gujarat Titans Return | Mumbai Indians IPL Trade Drama: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का एक बड़ा ट्रेड ड्रामा उस समय ठप हो गया, जब गुजरात टाइटन्स (GT) ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वापस टीम में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक की गुजरात में वापसी को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब हार्दिक ने टीम की कप्तानी की शर्त सामने रख दी.
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गुजरात टाइटन्स का प्रबंधन शुरुआत में 32 वर्षीय इस ऑलराउंडर को वापस लाने के लिए तैयार था. हार्दिक की ही कप्तानी में गुजरात ने 2022 के अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद 2024 में वे मुंबई चले गए थे. टाइटन्स के मैनेजमेंट ने इस ट्रेड को लेकर अपने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी बात की थी, और गिल ने भी हार्दिक की वापसी पर सहमति जता दी थी. लेकिन, जब हार्दिक ने वापस कप्तानी हासिल करने की शर्त रखी, तो फ्रेंचाइजी के लिए यह बात स्वीकार करना मुमकिन नहीं था.
सूत्रों के अनुसार, ‘फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लाने के लिए तैयार थी. इस बारे में कप्तान शुभमन गिल से भी चर्चा हुई थी और उन्होंने भी इसके लिए हरी झंडी दे दी थी. लेकिन जैसे ही कप्तानी की शर्त सामने आई, मैनेजमेंट से लेकर हर किसी ने साफ मना कर दिया.’
गौरतलब है कि शुभमन गिल फिलहाल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारतीय राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. वहीं, जब गुजरात टाइटन्स के प्रतिनिधि से इस ट्रेड टॉक के बारे में आधिकारिक बयान मांगा गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या की मीडिया टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी से सीधे बातचीत की खबरों का खंडन किया है.
हार्दिक पांड्या के प्रवक्ता के अनुसार, ‘हार्दिक पांड्या की किसी भी फ्रेंचाइजी से ट्रांसफर, ट्रेड या किसी अन्य विषय पर सीधे कोई बातचीत नहीं हुई है. अगर कोई संपर्क किया भी गया है, तो वह सीधे मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी से ही किया गया होगा.’
गुजरात के साथ टूटती बातचीत की ये खबरें ऐसे समय में आई हैं, जब मुंबई इंडियंस में हार्दिक के भविष्य को लेकर पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है. मुंबई इंडियंस के लिए 2026 का आईपीएल सीजन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम अपने 14 में से 10 मुकाबले हारकर 10 टीमों की अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही. इस खराब प्रदर्शन के साथ ही मुंबई का खिताबी सूखा 6 साल लंबा हो गया है; टीम ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
खबरों की मानें तो मुंबई इंडियंस का शीर्ष प्रबंधन अब हार्दिक की भूमिका की समीक्षा कर रहा है और आने वाले सीजन में उन्हें कप्तान बनाए रखने के मूड में नहीं दिख रहा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के आखिरी मैच के बाद कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के बीच की तल्खी खुलकर सामने आ गई थी.
सूत्रों के अनुसार, ‘कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ियों को दो टूक लहजे में कह दिया था कि वे चाहे जिस भी टीम के लिए खेलें, उन्हें ‘कोचेबल’ (कोच की बात मानने वाला) होना पड़ेगा. पूरे सीजन में ऐसे कई मौके आए जब कोचिंग स्टाफ ने डेटा के आधार पर रणनीति सुझाई, लेकिन खिलाड़ियों ने उसे नजरअंदाज कर दिया.’
टीम की दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑरेंज कैप या पर्पल कैप की रेस के टॉप खिलाड़ियों में मुंबई का एक भी नाम शामिल नहीं था. दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन 17वें स्थान के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, जबकि अफगान लेग स्पिनर अल्लाह गज़नफ़र 14वें स्थान पर रहकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने.
Silver Price 25 Nov 2026: आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई…
Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…
Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape Case : पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सभी आरोपियों को जानती…
Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…
Vaibhav Suryavanshi: टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…
Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…