Live
Search
Home > क्रिकेट > टीम इंडिया के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या किसे ढूंढने में लग गए? स्टैंड्स में ताकते नजर आए, वीडियो वायरल

टीम इंडिया के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या किसे ढूंढने में लग गए? स्टैंड्स में ताकते नजर आए, वीडियो वायरल

वेस्टइंडीज मैच के दौरान हार्दिक पंड्या का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह माहिका शर्मा को ढूंढने में लगे हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 15:46:17

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इस अहम मुकाबले के दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में हार्दिक स्टैंड्स की ओर देखते हुए किसी को ढूंढते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को तलाश रहे थे.
 
मैच के दौरान जब कैमरा हार्दिक पंड्या की ओर गया तो वह कुछ टाइम के लिए स्टैंड्स की तरफ लगातार देखते दिखाई दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इस क्लिप को शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हार्दिक अपनी ‘स्पेशल सपोर्टर’ को ढूंढ रहे थे. हालांकि, हार्दिक के आव भाव को देखकर भी लग रहा है कि वह माहिका को ही ढूंढ रहे हैं. 



हार्दिक ने किया बढ़िया प्रदर्शन

हालांकि, इस वीडियो को लेकर हार्दिक पंड्या या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इतना तो तय है कि स्टेडियम में माहिका शर्मा मौजूद थीं.  मैच की बात करें तो यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. हार्दिक पंड्या ने भी अपने ऑलराउंड खेल से टीम को मजबूती दी. मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ यह वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया.

हाल में पोस्ट की थी फोटो

गौरतलब है कि बड़े टूर्नामेंट्स के दौरान खिलाड़ियों से जुड़े ऐसे वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं. फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को लेकर भी काफी उत्सुक रहते हैं, जिससे इस तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से फैलती हैं. बता दें कि हाल में  हार्दिक ने माहिका को इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट कर बर्थडे सेलीब्रेट भी किया था. इस फोटो में दोनों बाथ पूल में नजर आ रहे थे. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > टीम इंडिया के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या किसे ढूंढने में लग गए? स्टैंड्स में ताकते नजर आए, वीडियो वायरल

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-02 15:46:17

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS