Hardik Pandya Watch Specification: जबसे टी 20 वर्ल्डकप शुरू हुआ, उस दिन से मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है. सबकी नजर भारतीय टीम पर है, जो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. बीते 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हाईवोल्टेज मैच में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. इस मैच में कई स्पेशल मूमेंट कैद हुए. लेकिन भारतीय ऑलराउंड हार्दिक पांड्या की घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हार्दिक की स्काई-ब्लू हनीकॉम्ब रबर स्ट्रैप वाली घड़ी ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है. इसके वायरल होते ही सब इसकी कीमत, खासियत और ब्रांड जानना चाह रहे है. तो चलिए जानते हैं.
कौन सी है घड़ी और क्या है खासियत?
हार्दिक पांड्या ने जो खड़ी पहनी थी, वो जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स स्पोर्ट ‘रुद्र’ एडिशन है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस घड़ी की दुनिया भर में केवल 25 प्रतियां ही उपलब्ध हैं. यह एक लिमिटेड एडिशन है, इसलिए केवल घड़ी के शौकीन और इस महंगी कलेक्शन को खरीदने की क्षमता रखने वाले ही इसे देख सकते हैं. शैव परंपरा से प्रेरित इस घड़ी के डिजाइन में सृजन और विनाश दोनों की झलक मिलती है. यह घड़ी भगवान शिव को समर्पित है, इसीलिए इसका नाम ‘रुद्र’ रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये तक है. इस घड़ी की कीमत पाकिस्ताने के कप्तान सलमान अली आगा की महीने की सैलरी से तीन गुना ज्यादा है.
बेहद हल्की होती है ये घड़ी
इस घड़ी का 41 मिमी का केस है. इसे हल्का बनाने के लिए ग्रेड 5 टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है. इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह टिकाऊ होने के साथ-साथ आरामदायक भी है. इसकी चिकनी किनारी और फिनिश इसे रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त बनाती है. भले ही यह हाई-लक्जरी श्रेणी में आती हो. वहीं इसे विशेष रूप से स्पोर्ट एडिशन के रूप में डिजाइन किया गया है, इसलिए इसके स्ट्रैप को स्काई-ब्लू हनीकॉम्ब रबर से स्पोर्टी लुक दिया गया है. इस घड़ी में एपिक एक्स कलेक्शन का सिग्नेचर डिजाइन साफ तौर पर दिखाई देता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘रुद्र’ डायल का डायनामिक विजुअल इसका सबसे आकर्षण केंद्र है.
घड़ी की इंजीनियरिंग शानदार है
इस घड़ी की कहानी कहने की कला शानदार है. रोडियम-प्लेटेड डायल भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित है. इसकी सुइयां सूक्ष्म रूप से त्रिशूल और डमरू की झलक दिखाती हैं, जो आस्था, संस्कृति और डिजाइन की अद्भुत कहानी कहती है. यह घड़ी 50 मीटर तक जल प्रतिरोधक क्षमता रखती है.