Hardik Pandya New Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये के आसपास है. कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस लग्जरी कार में घूमते नजर आए थे. अब उन्होंने कार की पूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद कार से ज्यादा खास पूजा की चर्चा चल रही है. दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की, जो फैंस को खूब पंसद आ रही है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कार की खास पूजा करते दिखाई दे रही हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या खुद नई लग्जरी कार के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…
माहिका शर्मा ने की खास पूजा
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) ने पारंपरिक तरीके से नई ब्लैक फेरारी कार की पूजा की. माहिका शर्मा कार पर तिलक लगाने के साथ फूल चढ़ाती हैं. फिर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती दिखाई देती हैं. अक्सर जब भी कोई नई गाड़ी या कोई बड़ी चीज खरीदता है, तो भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी माना जाता है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड का इस तरह से कार की पूजा करने का वीडियो फैंस को पसंद आया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.
Hardik Pandya girlfriend Mahieka Sharma was seen doing a traditional Pooja and tilak ceremony for their new car.
Hardik Pandya reportedly gifted a stunning Ferrari 12 cilindri worth ₹12cr to Mahieka, and happiness on their faces says it all.
pic.twitter.com/PFDDfjUI9s— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) March 18, 2026
12 करोड़ है फेरारी की कीमत!
हार्दिक पांड्या को गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास पहले से कई लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं. अब उनके कार कलेक्शन में 12 करोड़ की फेरारी 12सिलिंड्री भी शामिल हो गई है. यह कार अपनी लग्जरी डिजाइन और रॉकेट जैसी रफ्तार के लिए जाना जाता है. इस सुपरकार का इंजन इतना ज्यादा पावरफुल है कि यह सिर्फ 3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है.
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने जीता वर्ल्ड कप
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 8 मार्च को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर खूब जश्न मनाया. अब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.