<

हार्दिक पांड्या की फेरारी का ग्रैंड वेलकम… गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने की खास पूजा, क्रिकेटर ने शेयर किया VIDEO

Hardik Pandya ki Nayi Ferrari: हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 12 करोड़ रुपये की लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ खास अंदाज में अपने घर पर लग्जरी कार का स्वागत किया है. हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने पारंपरिक तरीके से नई कार की पूजा की है. देखें वीडियो...

Hardik Pandya New Car: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये के आसपास है. कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस लग्जरी कार में घूमते नजर आए थे. अब उन्होंने कार की पूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद कार से ज्यादा खास पूजा की चर्चा चल रही है. दरअसल, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की, जो फैंस को खूब पंसद आ रही है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कार की खास पूजा करते दिखाई दे रही हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या खुद नई लग्जरी कार के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…

माहिका शर्मा ने की खास पूजा

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) ने पारंपरिक तरीके से नई ब्लैक फेरारी कार की पूजा की. माहिका शर्मा कार पर तिलक लगाने के साथ फूल चढ़ाती हैं. फिर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती दिखाई देती हैं. अक्सर जब भी कोई नई गाड़ी या कोई बड़ी चीज खरीदता है, तो भगवान का आशीर्वाद लेना जरूरी माना जाता है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड का इस तरह से कार की पूजा करने का वीडियो फैंस को पसंद आया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.

12 करोड़ है फेरारी की कीमत!

हार्दिक पांड्या को गाड़ियों का बहुत शौक है. उनके पास पहले से कई लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं. अब उनके कार कलेक्शन में 12 करोड़ की फेरारी 12सिलिंड्री भी शामिल हो गई है. यह कार अपनी लग्जरी डिजाइन और रॉकेट जैसी रफ्तार के लिए जाना जाता है. इस सुपरकार का इंजन इतना ज्यादा पावरफुल है कि यह सिर्फ 3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है.

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने जीता वर्ल्ड कप

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. 8 मार्च को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर खूब जश्न मनाया. अब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST