Live
Search
Home > क्रिकेट > BCCI के नियमों की अनदेखी! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

BCCI के नियमों की अनदेखी! गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Hardik Pandya: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है. इस दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि हार्दिक ने बीसीसीआई के नियमों की अनदेखी की है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-14 15:16:16

Mobile Ads 1x1

Hardik Pandya-Mahieka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है. कोलंबो में श्रीलंकाई नर्तकों ने पारंपरिक तरीके से भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखाई दिए. इसके अलावा कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे, जिसमें माहिका शर्मा हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेवल कर रही है. एक वीडियो में हार्दिक पांड्या को माहिका शर्मा का हाथ पकड़े टीम होटल के अंदर चलते हुए देखा गया है. ऐसे में फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियम तोड़े हैं. फैंस ने सवाल किए कि आखिर BCCI के सख्त नियमों के बावजूद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोलंबो कैसे गए?

हार्दिक पांड्या को स्पेशल ट्रीटमेंट!

भारतीय टीम (Team India) जब कोलंबो पहुंची, तो लगभग सभी खिलाड़ी अकेले दिखाई दिए. उनके परिवार का कोई सदस्य उनके साथ नहीं दिखा. वहीं, हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके साथ दिखीं. एयरपोर्ट से निकलते हुए माहिका शर्मा हार्दिक के साथ देखी गईं. फिर बाद में हार्दिक और माहिका को होटल के अंदर भी देखा गया. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज के आधार पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

कुछ लोगों ने सवाल किया कि हार्दिक पांड्या को स्पेशल ट्रीटमेंट में क्यों दिया जा रहा है. इसके अलावा कुछ लोग हार्दिक का सपोर्ट भी कर रहे हैं. दरअसल, BCCI के सख्त नियमों के अनुसार, खिलाड़ियों को टूर और टूर्नामेंट के दौरान अपनी वाइफ-गर्लफ्रेंड या परिवार के सदस्यों को टीम होटल में रखने की इजाजत नहीं है. हालांकि अगर कोई खिलाड़ी परिवार के सदस्य और पार्टनर उनके साथ रहना चाहता है, तो उन्हें अपने खर्चे पर दूसरे होटल में अलग से इंतजाम करना होगा.

क्या कहता है BCCI का नियम?

BCCI की नई पॉलिसी के मुताबिक, परिवार सिर्फ 45 दिनों से ज्यादा लंबे टूर पर ही खिलाड़ियों के साथ रह सकते हैं. इसके अलावा उन्हें ज्यादा से ज्यादा 14 दिनों तक ही खिलाड़ियों के साथ रहने की अनुमति है. इसका मतलब है कि ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी खिलाड़ी अपने पार्टनर या परिवार के साथ नहीं रह सकते हैं. इसकी वजह से टूर्नामेंट के पिछले मैचों में खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली नहीं देखी गई. खिलाड़ियों के अपने परिवारों को मैच देखने के लिए खुद अलग से इंतजाम करना होगा. साथ ही परिवार को टीम होटल में साथ रहने की इजाजत नहीं मिलेगी. BCCI ने यह नियम इसलिए लागू किया है, जिससे खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें. इस नियम को उद्देश्य खिलाड़ियों को मैदान के बाहर ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रखना है.

MORE NEWS