Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए सुपर 8 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक ने कुल 100 रन ठोक दिए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. फिलिप सॉल्ट 0, जोस बटलर 2, जैकब बेथल 8 और टॉम बेंटन 2 रन आउट हुए. सिर्फ 35 रन पर इंग्लैंड के 3 विकेट गिर गए थे. लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच को आसानी से जीत जाएगा. लेकिन हैरी ब्रूक के रहते यह संभव नहीं था. तीसरे नंबर पर आए हैरी ब्रूक क्रीज पर खड़े रहे और 51 गेंदों पर 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. अगर पाकिस्तान उनका विकेट ले लेता तो आज मैच जरूर उनके पक्ष में रहता.
पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए. शुरुआती में उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया. लेकिन अंत में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर 8 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह अब और कठिन हो गई है. ग्रुप 2 में इंग्लैंड पहले नंबर पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है. जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…