Harshit Rana Injury: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही हर्षित राणा को चोट लगी थी, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं.
Harshit Rana
Harshit Rana Injury: IPL 2026 शुरू होने से पहले शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है. केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हुए थे. इसके बाद मुंबई में उनकी सर्जरी कराई गई थी, जिसके बाद से वह रिकवरी कर रहे हैं. हालांकि वह अभी तक हर्षित राणा पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि हर्षित राणा इस आईपीएल में खेलते नहीं दिखाई देंगे. हालांकि अभी तक इसको लेकर केकेआर (Kolkata Knight Riders) की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर विचार कर रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्षित राणा की जगह किस गेंदबाज को मौका दिया जाता है.
हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने से कोलकाता की टीम मुश्किल में पड़ गई है. दरअसल, हर्षित राणा केकेआर के लिए आईपीएल में अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने साल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. IPL 2024 में हर्षित राणा ने केकेआर के लिए 19 विकेट चटकाए थे, जो उस साल किसी भी अनकैप्ड गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था. इसके बाद IPL 2025 के लिए फ्रेंचाइजी ने हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. उस सीजन में भी हर्षित राणा ने केकेआर की ओर से खेलते हुए 15 विकेट हासिल किए थे. शाहरुख खान की टीम केकेआर ने IPL 2026 के लिए भी हर्षित राणा को रिटेन किया था, लेकिन अब वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे.
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में भी शामिल किया गया था. विश्व कप शुरू होने से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक वार्म-अप मैच खेला गया, जिसके दौरान हर्षित राणा को गंभीर चोट लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिर मुंबई में हर्षित राणा का सर्जरी भी हुई. इसके चलते हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था. हर्षित राणा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए हैं. अब फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी दूसरे खिलाड़ी की टीम में शामिल करेगी. इससे पहले शुक्रवार को केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया गया है. मुजरबानी को बांग्लादेश गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में जोड़ा गया है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…