ADVERTISEMENT
होम / खेल / Hockey India ने गोलकीपर PR Sreejesh को दिया बड़ा सम्मान, जर्सी नंबर 16 को किया रिटायर

Hockey India ने गोलकीपर PR Sreejesh को दिया बड़ा सम्मान, जर्सी नंबर 16 को किया रिटायर

BY: Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 14, 2024, 7:22 pm IST
ADVERTISEMENT
Hockey India ने गोलकीपर PR Sreejesh को दिया बड़ा सम्मान, जर्सी नंबर 16 को किया रिटायर

P.R. Sreejesh

India News (इंडिया न्यूज), PR Sreejesh Jersey: हॉकी इंडिया ने बुधवार को गोलकीपर पीआर श्रीजेश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी को रिटायर कर दिया, जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही खेल को अलविदा कह दिया। पीआर श्रीजेश हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

‘अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं’

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सम्मान समारोह में कहा, “श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए नंबर 16 जर्सी को रिटायर कर रहे हैं। हम जूनियर टीम के लिए नंबर 16 को रिटायर नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “जूनियर टीम में श्रीजेश दूसरा श्रीजेश को पैदा करेगा।”

 

Neeraj Chopra से शादी को लेकर बोली मनु भाकर, कहा मेरे और नीरज के बीच…

ओलपिंक में दूसरा कांस्य पदक

पिछले हफ्ते श्रीजेश ने स्पेन को 2-1 से हराकर भारत को कांस्य पदक दिलाने में मदद करने के बाद अपने 18 साल के हॉकी करियर का अंत किया। यह भारत और श्रीजेश का ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक था, इससे पहले उन्होंने 2020 टोक्यो खेलों में भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, केरल के इस गोलकीपर ने चीन में 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण, इंग्लैंड में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक भी जीता है।

उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और जकार्ता-पालेमबांग में 2018 एशियाड में कांस्य पदक भी जीता था। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम और भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे।

भारतीय टीम को मिला नया बॉलिंग कोच, दक्षिण अफ्रीका का ये दिग्गज गेंदबाज संभालेगा टीम की कमान

Tags:

India newslatest india newsnews indiaPR Sreejeshइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT