T20 World Cup: भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है. साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट बहुत ज्यादा खराब हो गया है. ऐसे में भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए दूसरे मैचों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा. देखें समीकरण...
टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाने का समीकरण.
Semi Final Qualification Scenario: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा, जिसके बाद 1 मार्च को वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा. फिलहाल सुपर-8 के पहले ग्रुप में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका टॉप-2 में हैं. सोमवार (23 फरवरी) को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया, जिसमें जिम्बाब्वे को करारी हार मिली. इससे वेस्टइंडीज का नेट रन रेट सबसे ज्यादा हो गया है. इससे भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम के पास सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी कम चांसेस हैं. हालांकि अभी भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में जाने के लिए मौका होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या समीकरण बन रहे हैं…
सुपर-8 के ग्रुप-1 में अभी तक 2 मैच खेले गए हैं. पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया. फिर दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हरा दिया. अब भारत (Team India) को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले किसी भी हाल में जीतने ही होंगे. इसके बाद भी भारत सेमीफाइनल में जाने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहेगा.
भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने का सबसे आसान रास्ता है कि वो अपने अगले दोनों मुकाबले जीत जाए. साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा दे. भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है. इसी दिन साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मैच खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि साउथ अफ्रीका अपना मैच जीत जाए.
अगर साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज से हार मिलती है, तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी. वेस्टइंडीज से हारने के बाद साउथ अफ्रीका के 4 प्वाइंट तक ही पहुंच पाएगी. ऐसे में अगर टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीत भी जाती है, तो फिर भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के प्वाइंट बराबर हो जाएंगे. ऐसे में तीन तरफा टाई का समीकरण बन जाएगा, जिसका फैसला नेट रन रेट (NRR) से होगा. भारतीय टीम NRR के मालम में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से काफी पीछे है.
सुपर-8 के ग्रुप-1 के प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खाते में 2-2 प्वाइंट हैं. साउथ अफ्रीका का NRR +3.800 है, जबकि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 है. वहीं, भारत का नेट रन रेट -3.800 है और जिम्बाब्वे का NRR -55.350 है.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…