<

इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम, श्रीलंका को कितने रन या कितने ओवर में हराना होगा? जानें पूरी डिटेल्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी है. अब पाकिस्तान अगला मैच बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर सकता है.

नई  दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर डायरेक्ट क्वालीफाई कर सकता था. लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. इंग्लैंड की इस जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी है. अब पाकिस्तान अगला मैच बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर सकता है. आइए जानते हैं पाकिस्तान को अगला मैच कितने रन से या कितने रन के भीतर जीतना होगा.
पाकिस्तान को अगला मैच 28 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है. अगर पाकिस्तान श्रीलंका को 65 रन से या 13 ओवर के अंदर हरा देता है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूंक जाएगा. ऐसी स्थिति में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा. हालांकि, पाकिस्तान को श्रीलंका को इतने बड़े रन से हराना आसान नहीं होगा. अब कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. यह 28 फरवरी को पता चल जाएगा.

कैसा रहा मैच का हाल?

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 159-7 रन बनाए. शुरुआत ठीक रही और बीच के ओवरों में बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़े. हालांकि, किसी भी  प्लेयर ने अर्धशतक नहीं जड़ा. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.  लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम  ने 19.3 ओवर में जीत हासिल की. इंग्लैंड की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और कुछ विकेट जल्दी गिर गए.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी कैसी रही

इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेला और टीम को मैच में बनाए रखा. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, रोमांच भी बढ़ता गया. इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन 33, सैम करेन 24, विल जैक्स 18 गेंदों में 32 और रेहान अहमद ने 7 गेंदों में 19 रन ठोक कर इंग्लैंड को मैच जिताया. इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहले ही एंट्री कर ली है. लेकिन इस जीत से उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया होगा. वह सेमीफाइनल में किसी भी टीम से भिड़ने के लिए तैयार हैं. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST