Live
Search
Home > क्रिकेट > साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच से तय होगी टीम इंडिया की किस्मत! ऐसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, क्या बन रहे समीकरण?

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच से तय होगी टीम इंडिया की किस्मत! ऐसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, क्या बन रहे समीकरण?

SA vs WI: 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से तय होगा कि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल होगी. जानें क्या हैं समीकरण...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 12:29:34 IST

Mobile Ads 1x1

India Semi Final Qualification Scenario: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. 22 फरवरी को सुपर-8 में भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांसेस काफी कम हो गए हैं. भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर है. भारत का नेट रन रेट (NRR) भी काफी खराब हो गया है. अब भारतीय टीम की नजरें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबले पर हैं, जो 26 फरवरी को खेला जाएगा. इसी मुकाबले के बाद तय होगा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है.

वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच के बाद ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है. बता दें कि ग्रुप-1 में कुल 4 टीमें हैं. इनमें से सभी टीम 3-3 मैच खेलने वाली है. सभी टीमें अपना पहला मुकाबला खेल चुकी हैं. अब 26 फरवरी को ग्रुप-1 के दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जिसके बाद शाम को भारत और जिम्बाब्वे का मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण…

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच का टीम इंडिया पर असर

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर 3 बजे मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले का भारतीय टीम (Team India) के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों पर सीधा असर पड़ेगा. जानें क्या बन रहे समीकरण…

साउथ अफ्रीका को मिली जीत, तो क्या होगा?

अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाएगी. इससे भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. अगर ऐसा होता है, तो भारत अपने दोनों मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वेस्टइंडीज ने अभी तक जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच खेला है, जिसमें जीत मिली है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका से हार मिलती है और उसके बाद भारत भी वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि भारत को जिम्बाब्वे को भी हराना होगा.

वेस्टइंडीज जीता, तो क्या होगा?

अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है, तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी. ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज 4 प्वाइंट तक पहुंच जाएगी. फिर साउथ अफ्रीका के पास जिम्बाब्वे को हराकर 4 प्वाइंट तक पहुंचने का मौका होगा. वहीं, अगर भारत अपने दोनों बचे मुकाबले जीत लेता है, तो वो भी 4 प्वाइंट तक पहुंच जाएगा. इससे तीनों टीमों के प्वाइंट बराबर हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट के हिसाब से सेमीफाइनल का टिकट मिलेगी. भारतीय टीम का NRR अभी काफी खराब है. ऐसी स्थिति में भारत को अपने अगले दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे, जिससे NRR बेहतर हो सके.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच से तय होगी टीम इंडिया की किस्मत! ऐसे खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा, क्या बन रहे समीकरण?

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 25, 2026 12:29:34 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS