SA vs WI: 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से तय होगा कि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल होगी. जानें क्या हैं समीकरण...
साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच से तय होगी टीम इंडिया की किस्मत!
India Semi Final Qualification Scenario: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. 22 फरवरी को सुपर-8 में भारत को साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांसेस काफी कम हो गए हैं. भारतीय टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में तीसरे नंबर पर है. भारत का नेट रन रेट (NRR) भी काफी खराब हो गया है. अब भारतीय टीम की नजरें साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबले पर हैं, जो 26 फरवरी को खेला जाएगा. इसी मुकाबले के बाद तय होगा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है.
वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच के बाद ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो गई है. बता दें कि ग्रुप-1 में कुल 4 टीमें हैं. इनमें से सभी टीम 3-3 मैच खेलने वाली है. सभी टीमें अपना पहला मुकाबला खेल चुकी हैं. अब 26 फरवरी को ग्रुप-1 के दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जिसके बाद शाम को भारत और जिम्बाब्वे का मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण…
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर 3 बजे मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले का भारतीय टीम (Team India) के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों पर सीधा असर पड़ेगा. जानें क्या बन रहे समीकरण…
अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाएगी. इससे भारत के लिए सेमीफाइनल में जाने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. अगर ऐसा होता है, तो भारत अपने दोनों मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वेस्टइंडीज ने अभी तक जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच खेला है, जिसमें जीत मिली है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका से हार मिलती है और उसके बाद भारत भी वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि भारत को जिम्बाब्वे को भी हराना होगा.
अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है, तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी. ऐसी स्थिति में वेस्टइंडीज 4 प्वाइंट तक पहुंच जाएगी. फिर साउथ अफ्रीका के पास जिम्बाब्वे को हराकर 4 प्वाइंट तक पहुंचने का मौका होगा. वहीं, अगर भारत अपने दोनों बचे मुकाबले जीत लेता है, तो वो भी 4 प्वाइंट तक पहुंच जाएगा. इससे तीनों टीमों के प्वाइंट बराबर हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट के हिसाब से सेमीफाइनल का टिकट मिलेगी. भारतीय टीम का NRR अभी काफी खराब है. ऐसी स्थिति में भारत को अपने अगले दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे, जिससे NRR बेहतर हो सके.
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…