Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? कितने मैच जीतने होंगे, क्या रणनीति रहेगी, जानिए

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? कितने मैच जीतने होंगे, क्या रणनीति रहेगी, जानिए

भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीत लिए हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा. आइए जानते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 20, 2026 10:35:45 IST

Mobile Ads 1x1
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें सुपर 8 के मैचों में और मेहनत करनी होगी. सुपर 8 में टीमों को प्वाइंट्स के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिलती है. भारत के लिए यह जरूरी है कि वे ज्यादा से ज्यादा मैच जीतें और नेट रन रेट (NRR) भी अच्छा रखें. अगर भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 में टॉप 2 में रहता है तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
 
टीम में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और शिभम दुबे जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप विरोधी टीमों को रोक सकते हैं. अगर भारत हर मैच में कम से कम 150+ रन बनाए और विरोधी टीम को समय पर रोक दे, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत बढ़ जाएगी. हालांकि, भारत का अभी तक जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उससे लगता है कि उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता.

 

नेटरन रेट भी रखना होगा बेहतर

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को सुपर 8 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष 2 में रहना होगा. हर जीत पर 2 प्वाइंट्स मिलते हैं और हारने पर कोई प्वाइंट नहीं. अगर दो टीमों के प्वाइंट्स बराबर हों, तो नेट रन रेट से फैसला होता है. चोटिल खिलाड़ी या फॉर्म में बदलाव भी मैच पर असर डाल सकते हैं. भारत को पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलना है.
 

दिलचस्प होगी सेमीफाइनल की राह

इसलिए भारत को चाहिए कि हर मैच को जीतने की कोशिश करे और रन रेट अच्छा बनाए. अगर टीम के मुख्य खिलाड़ी अपने अनुसार खेलें और सही रणनीति अपनाई जाए, तो भारत T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुँच सकता है. देखना दिलचस्प होगा कि भारत सुपर 8 में अपने 3 मैचों में कितने मुकाबले जीत पाता है.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? कितने मैच जीतने होंगे, क्या रणनीति रहेगी, जानिए

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 20, 2026 10:35:45 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS