Live
Search
Home > खेल > करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों का कलेक्शन, आखिर कितनी है ICC एम्बेसडर रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ?

करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों का कलेक्शन, आखिर कितनी है ICC एम्बेसडर रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ?

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय और सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 11, 2026 15:25:03 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय और सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ रोहित कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में भी बड़े सितारों में शामिल हैं. यही वजह है कि उनकी कुल संपत्ति अक्सर चर्चा में रहती है.
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ लगभग 210 से 230 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है. उनकी आय के मुख्य स्रोत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और अलग-अलग निवेश हैं. (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित A ग्रेड के खिलाड़ी हैं, जिसके तहत उन्हें हर साल करीब 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. इसके अलावा टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलने के लिए अलग-अलग मैच फीस भी दी जाती है.
 
आईपीएल से होती है तगड़ी कमाई

अगर आईपीएल की बात करें तो रोहित शर्मा लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे और टीम को कई बार चैंपियन बनाया. आईपीएल में उनकी सालाना सैलरी करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है. अब तक इस लीग से वे 190 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं, जो उन्हें आईपीएल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल करता है. क्रिकेट के अलावा रोहित कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं. वे एक विज्ञापन के लिए करीब 4 से 6 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. 
 
आईसीसी के एम्बेसडर भी हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का लाइफस्टाइल भी काफी शानदार है. मुंबई के वर्ली इलाके में उनका समुद्र के सामने बना एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास कई महंगी कारें भी हैं, जिनमें Lamborghini Urus, BMW M5, Mercedes-Benz S-Class और Range Rover जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. रोहित शर्मा आईसीसी के टी20 विश्व कप 2026 के लिए ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. 

MORE NEWS