<

ICC के चेयरमैन कैसे चुने जाते हैं? कैसे होती है वोटिंग, समझिए पूरा प्रोसेस

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) दुनिया भर में क्रिकेट को संभालने वाली सबसे बड़ी संस्था है. इस संस्था का सबसे बड़ा पद आईसीसी चेयरमैन का होता है, जिसकी भूमिका बहुत अहम मानी जाती है. आइए जानते हैं कि आईसीसी चेयरमैन का चयन कैसे किया जाता है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) दुनिया भर में क्रिकेट को संभालने वाली सबसे बड़ी संस्था है. यही संगठन क्रिकेट के नियम बनाता है, बड़े टूर्नामेंट आयोजित करता है और खेल को आगे बढ़ाने का काम करता है. इस संस्था का सबसे बड़ा पद आईसीसी चेयरमैन का होता है, जिसकी भूमिका बहुत अहम मानी जाती है. फिलहाल भारत के जय शाह इस पद पर हैं. आइए जानते हैं कि आईसीसी चेयरमैन का चयन कैसे किया जाता है.

कौन बन सकता है चेयरमैन?

आईसीसी चेयरमैन वही व्यक्ति बन सकता है, जिसे क्रिकेट प्रशासन का अच्छा अनुभव हो. ज्यादातर उम्मीदवार उन देशों से आते हैं जो आईसीसी के फुल मेंबर हैं और टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. चुनाव लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार को किसी एक फुल मेंबर देश के क्रिकेट बोर्ड द्वारा नामित किया जाना जरूरी होता है. नामांकन के बाद एक नॉमिनेशन कमेटी उम्मीदवारों की योग्यता जांचती है. इसमें उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और क्रिकेट में योगदान को देखा जाता है. इसके बाद योग्य लोगों की एक छोटी सूची तैयार की जाती है.

वोटिंग कैसे होती है?

अंतिम फैसला आईसीसी बोर्ड की वोटिंग से होता है. हर फुल मेंबर देश को एक वोट मिलता है. वोटिंग गुप्त तरीके से होती है ताकि निष्पक्ष फैसला लिया जा सके. जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, वही चेयरमैन बनता है. अगर पहले दौर में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता, तो दोबारा मतदान कराया जाता है.

चेयरमैन की जिम्मेदारियां

चेयरमैन बोर्ड बैठकों की अध्यक्षता करता है, अहम फैसले लेने में मदद करता है और दुनिया भर में आईसीसी का प्रतिनिधित्व करता है. इसके अलावा वह सदस्य देशों के बीच तालमेल बनाए रखता है, विवाद सुलझाता है और क्रिकेट के विकास के लिए नई योजनाएं बनाता है. सीधे शब्दों में कहें तो आईसीसी चेयरमैन विश्व क्रिकेट की दिशा तय करने वाला सबसे बड़ा नेतृत्वकर्ता होता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST