<
Categories: मनोरंजन

पाकिस्तान में बैन हैं सनी देओल की फिल्में! आखिर ऐसा क्या है धर्मेंद्र के बेटे में जो पड़ोसी मुल्क को खटकता है?

Sunny Deol Films: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है. हालांकि, पाकिस्तान में सनी देओल की फिल्मों पर लंबे समय से बैन लगा हुआ है. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है

Sunny Deol Films: सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचा रहें हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’  सिनेमाघरों रिलिज हो चुकी है और दुनियाभर में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म ग्लोबल लेवल पर रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले एक दिलचस्प सवाल फिर चर्चा में आ गया है-आखिर ऐसी कौन-सी जगह है, जहां सनी देओल की फिल्में आज भी रिलीज नहीं हो पातीं?

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सनी देओल की फिल्मों को पाकिस्तान में मंजूरी नहीं मिलती. वहां उनकी फिल्मों पर लंबे समय से रोक लगी हुई है. यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क में उनके नाम को लेकर अक्सर बहस छिड़ जाती है.

‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. सनी देओल के साथ इसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम भूमिका में हैं. करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सर्च ट्रेंड तक, हर जगह सनी देओल और उनकी फिल्म चर्चा में हैं.

वर्ल्डवाइड रिलीज, लेकिन कुछ देशों में नहीं

फिल्म की सेंसर स्क्रीनिंग के बाद जो शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उनमें इसे दमदार और प्रभावशाली बताया जा रहा है. हालांकि, फिल्म दुनिया के कई देशों में रिलीज होगी, लेकिन गल्फ देशों-जैसे बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE-में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा. इसकी वजह फिल्म में दिखाया गया एंटी-पाकिस्तान कंटेंट बताया जा रहा है. वहीं पाकिस्तान में तो इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना शुरू से ही नहीं है.

सनी देओल की फिल्मों पर पाकिस्तान में बैन

‘बॉर्डर 2’ से पहले भी सनी देओल की कई देशभक्ति से जुड़ी फिल्में पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकीं. यह सिलसिला एक-दो फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को वहां हरी झंडी नहीं मिली. इन फिल्मों की कहानियां भारत-पाकिस्तान के तनाव और देशभक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिस वजह से इन्हें पाकिस्तान में अनुमति नहीं दी गई.

इस लिस्ट में ‘बॉर्डर’, ‘गदर’, ‘इंडियन’, ‘मां तुझे सलाम’ और ‘द हीरो’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं, जो भारत में सुपरहिट रहीं लेकिन पाकिस्तान में दर्शक इन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए.

आखिर क्यों खटकती हैं सनी देओल की फिल्में?

सनी देओल की फिल्मों को देखकर यह समझना मुश्किल नहीं है कि पाकिस्तान में उन पर रोक क्यों लगाई जाती है. उनकी फिल्मों में देशभक्ति, भारतीय सेना का सम्मान और भारत के प्रति मजबूत भावना को खुलकर दिखाया जाता है. यही राष्ट्रवादी तेवर उनकी फिल्मों को पाकिस्तान में विवादों के घेरे में ले आता है.और यही वजह है कि उनकी फिल्मों को पाकिस्तान में आज भी बैन का सामना करना पड़ता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST