<

T20 World cup 2026: सेमीफाइनल-फाइनल देखने का मौका! ICC ने शुरू की टिकट बिक्री, किस साइट पर होगी बुकिंग?

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट अब आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं किस वेबसाइट पर जाकर आप टिकट बुक कर पाएंगे.

नई दिल्ली. क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने घोषणा की है कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट अब आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यह टिकट बिक्री टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण से पहले शुरू की गई है, जिससे दर्शक स्टेडियम में बैठकर रोमांचक मैचों का आनंद ले सकें. फैंस अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, टिकट 24 फरवरी को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) से ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं. फैंस आधिकारिक टिकट पोर्टल tickets.t20worldcup.com. के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को आयोजित होगा.
क्वालिफिकेशन के अनुसार पहला सेमीफाइनल  परिस्थितियों के अनुसार तय किया जाएगा. यह मुकाबला या तो कोलंबो में खेला जा सकता है या फिर इडेन गार्डन कोलकाता में आयोजित हो सकता है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.  वहीं फाइनल मैच का स्थान इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीमें फाइनल में पहुंचती हैं. यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मुकाबला कोलंबो में होगा, अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है तो ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईसीसी ने घोषणा की है कि यदि किसी टिकट धारक द्वारा चुना गया वेन्यू अंततः उस मैच की मेजबानी नहीं करता है जिसके लिए उन्होंने टिकट खरीदा है, तो उन्हें पूरी राशि वापस कर दी जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेलती है. ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों में ही एक से एक धुरंधर टीमें शामिल हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST