ICC T20 Ranking: पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मेट की ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है. पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर अबरार अहमद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यह दाएं हाथ का गेंदबाज शीर्ष पायदान पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 अंक पीछे हैं.
अभिषेक शर्मा और अबरार अहमद
ICC T20 Ranking: आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जबरदस्त छलांग लगाते हुए 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के ही आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर इग्लैंड के फिल साल्ट हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं चौथे नंबर पर भारत के तिलक वर्मा हैं, जबकि श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है. इसके अलावा बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.
टी20 रैंकिंग में 7वें नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, 8वें पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, 9वें स्थान पर टिम सेफर्ट, 10वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श हैं. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीन मुकाबलों में 76, 28 और 103 रन की पारी खेली. कुल 207 रन बनाने के साथ ईशान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी लगाया. इस शानदार बल्लेबाजी के साथ ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 32वें स्थान पर पहुंच गए.
वहीं पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मेट की ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है. अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज में 119 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए. उन्होंने इस शानदार खेल के साथ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है.
इसके साथ ही अगर गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर अबरार अहमद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यह दाएं हाथ का गेंदबाज शीर्ष पायदान पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 अंक पीछे हैं.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज, जिन्होंने सीरीज में 5 विकेट लिए, गेंदबाजों की रैंकिंग में आठ स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए. इंग्लैंड के लेग-स्पिनर आदिल राशिद दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पायदान पर आ गए हैं. कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर आठ स्थान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…