Indian Cricket Team: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2026 में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस बीच, टीम इंडिया की जीत पर और न्यूजीलैंड की हार पर चुटकी लेते हुए दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस और अहमदाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, पूरा मामला ये है कि टीम इंडिया की जीत पर सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया. जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने मज़े लेते हुए दिल्ली पुलिस की इस ट्वीट का रिप्लाई दिया. इसके बाद ये सब देखकर यूपी पुलिस कहां पीछे रहने वाली थी? दोनों के पोस्ट पर यूपी पुलिस ने जो प्रतिक्रिया दी है. वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
दिल्ली पुलिस ने क्या पोस्ट किया?
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस को मेंशन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को लेकर मजेदार तंज कसा और लिखा कि प्रिय अहमदाबाद पुलिस आपको कीवी टीम से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है, यह हमारा मामला है, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. बल्लेबाज उन्हें स्टैंड में भेज रहे हैं.
CASE STATUS UPDATE 🚔
Earlier complaint: Ball going missing.
New complaint: Entire batting lineup going missing.
Our assessment: This is not a law & order problem.
This is Bumrah. 🎯🇮🇳#INDvNZ #T20WorldCup2026Final pic.twitter.com/218PYJQ9r6— UP POLICE (@Uppolice) March 8, 2026
लंबे इंतजार के बाद डेब्यू… फिर 5 साल में ही रच दिया इतिहास, सूर्यकुमार यादव कैसे बने वर्ल्ड कप विजेता कप्तान?
अहमदाबाद पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट के बाद अहमदाबाद पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा कि यह हमारे ध्यान में लाने के लिए आपका धन्यवाद. मामले की सूचना पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है.
यूपी पुलिस के जवाब ने लूट ली महफिल
दिल्ली पुलिस और अहमदाबाद पुलिस की जुगलबंदी में यूपी पुलिस कहां पीछे रहने वाली थी. दिल्ली पुलिस और अहमदाबाद पुलिस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी पुलिस ने लिखा कि मामले की स्थिति पर अपडेट. पिछली शिकायत में गेंद गायब हो गई. नई शिकायत में पूरी बल्लेबाजी लाइनअप गायब हो गई. हमारा आकलन है कि यह कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है. यह बुमराह है. टीम इंडिया की जीत पर दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और यूपी पुलिस की ये जुगलबंदी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.