ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ऑफिशियली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. 2021 की चैंपियन टीम 20 टीमों के इस टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई, जब मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलिया के सुपर 8 में पहुंचने का कोई भी मौका पाने के लिए आयरलैंड को जिम्बाब्वे को हराना जरूरी था. सिकंदर रजा की टीम के लिए एक जीत या फिर मैच का बारिश में भीगना ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के लिए काफी था.
टूर्नामेंट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में बाहर हुआ है. साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हारकर कॉम्पिटिशन से बाहर हो गए थे.
चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन शुरू होने से पहले ही पटरी से उतर गया, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटों की वजह से बाहर हो गए. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पहले कप्तान मार्श चोटिल हो गए और पहले दो मैच नहीं खेल पाए। जब मार्श की गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड कप्तान बने तो ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड पर जीत के साथ कैंपेन की अच्छी शुरुआत की. हालांकि, सबसे बड़ा झटका अगले मैच में लगा, जब उन्हें रजा की लीडरशिप वाली ज़िम्बाब्वे से 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद श्रीलंका के खिलाफ उनके पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची और वे जवाब देने में नाकाम रहे.
IND vs PAK: हारिस रऊफ की गेंद पर विराट का वो 2 शानदार छक्का, जो बना ‘शॉट ऑफ द सेंचुरी’; उस समय क्या सोच रहे थे किंग कोहली?
अब तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का कैसा रहा प्रदर्शन?
2007 में सेमीफाइनल से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2007 में पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हुई थी. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था.
साल 2009 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2009 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ थी. ग्रुप सी से श्रीलंका और वेस्टइंडीज बाहर हुई थी. ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ हार गई थी.
साल 2010 में फाइनल में हारी ऑस्ट्रेलिया
साल 2010 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल तक पहुंची थी. जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
साल 2012 में सेमीफाइनल से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
साल 2012 में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 से बाहर हो गई थी.
साल 2014 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने रैंकिंग के आधार पर सुपर-10 में जगह बनाई थी. लेकिन वह दूसरे राउंड से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 का वर्ल्ड कप भूलने वाला था, क्योंकि वह सिर्फ एक मैच जीत पाई थी.
साल 2016 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2014 की ही तरफ 2016 का फॉर्मेट था और उस साल भी ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से आगे नहीं बढ़ पाई थी. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रही थी.
साल 2021 में चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया की टीम
साल 2021 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी. यह पहली बार था, जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था.
साल 2022 में सुपर-10 से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम
साल 2014 और 2016 की ही तरह 2022 में भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाई थी. सुपर-12 राउंड में ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी.
साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर
साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हुई थी. वनडे फॉर्मेट की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट में संघर्ष करती नजर आई है.