ICC Tournaments Boycott: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच भारत से श्रीलंका ट्रांसफर करने का आग्रह किया. जिसे आईसीसी ने मानने से इन्कार कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इन्कार कर दिया और उसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया.
इसके बाद आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ अपने मैच खेलने से इन्कार कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब-कब किस टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट के बहिष्कार कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 1996 वर्ल्ड कप खेलने से किया इन्कार
1996 वर्ल्ड कप के दौरान एक बड़े बम धमाके के बाद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका में खेलने से मना कर दिया था, जिसके कारण मेजबान टीम को ऐतिहासिक पॉइंट्स वॉकओवर मिला. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ वेस्ट इंडीज ने भी कोलंबो में अपना 1996 का मैच खेलने से मना कर दिया, जिससे श्रीलंका बिना कोई मैच खेले क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया.
इंग्लैंड ने 2003 वर्ल्ड कप का किया बहिष्कार
इंग्लैंड ने मुगाबे शासन के विरोध में ज़िम्बाब्वे में अपना 2003 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया, इस कदम की वजह से इंग्लैंड की टीम को टूर्नामेंट में सुपर सिक्स में जगह नहीं मिली.
मैच से पहले डर गया पाकिस्तान! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलने का लिया निर्णय; शहबाज सरकार का बड़ा एलान
न्यूजीलैंड ने 2003 वर्ल्ड कप का किया बहिष्कार
नैरोबी में आतंकी खतरों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड ने केन्या के खिलाफ अपना मैच छोड़ दिया, जिससे उस एसोसिएट देश को वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल में जगह मिली.
न्यूजीलैंड की टीम ने 2022 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप से नाम लिया वापस
न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी अंडर-19 टूर्नामेंट से सख्त COVID-19 क्वारंटाइन नियमों के कारण वेस्ट इंडीज टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह लिया गया.
वीजा की वजह से नहीं 2009 वर्ल्ड कप नहीं खेला जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे ने 2009 T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया क्योंकि UK सरकार ने राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए उनके खिलाड़ियों को वीजा देने से मना कर दिया था.